Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Jul, 2026 04:09 PM

Raghav Juyal and Shehnaaz Gill Dating Rumours : काफी समय से शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।
Raghav Juyal and Shehnaaz Gill Dating Rumours : काफी समय से शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। हाल ही में राघव की बर्थडे पार्टी में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग रूमर्स ने और जोर पकड़ लिया। अब इन लगातार चल रही चर्चाओं के बीच शहनाज गिल ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राघव के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई साझा की है।
मुझ से पर्सनल सवाल मत पूछिए प्लीज
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने सबके सामने बताया कि राघव मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या आप और राघव सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हो तो शहनाज गिल ने इसका जवाब देने से साफ़ इंकार कर दिया और कहा की- मुझ से पर्सनल सवाल मत पूछिए प्लीज। इसके बाद उन्होंने बात को बदलते हुए राघव की आने वाली फिल्म भाई तेरा स्टार है की बातें करनी शुरू कर दीं।

राघव जुयाल की फिल्म का सपोर्ट करो
राघव को अपना बेहद करीबी दोस्त बताते हुए शहनाज गिल ने उनकी फिल्म का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाई तेरा स्टार है जल्द रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इसे जरूर देखना चाहिए। शहनाज ने कहा कि राघव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और बतौर लीड एक्टर यह उनकी पहली फिल्म है इसलिए उन्हें लोगो के प्यार को समर्थन की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राघव का फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं है और उन्होंने अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है इसलिए सभी को उनकी फिल्म का साथ देना चाहिए।
राघव जुयाल ने ख़ारिज की थीं डेटिंग की खबरें
बाद में एक बार खुद राघव ने अपनी डेटिंग की खबरों को ख़ारिज कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सलमान खान ने उनके और शहनाज गिल को लेकर जो बात बोलीं थीं वो सब मजाक थीं। उन्होंने यह भी कहा कि को-स्टार्स के बारे में ऐसे सवाल उठना आम बात है, लेकिन उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। राघव ने साफ शब्दों में कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं और शहनाज उनकी सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं।
