तरुण चुग राज्यसभा की गृह मंत्रालय संबंधी महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सदस्य मनोनीत, पंजाब में खुशी की लहर

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 08:41 PM

tarun chugh nominated as a member of the crucial rajya sabha standing committee

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक-गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) - का माननीय सदस्य मनोनीत किया...

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक-गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) - का माननीय सदस्य मनोनीत किया गया है। राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी संसदीय बुलेटिन-II (क्रमांक 66700) के अनुसार, तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य को गृह  मंत्रालय  की संसदीय स्थायी समितियों में मनोनीत किया गया है।

इनमें गृह मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समिति में सीमा  क्षेत्र  अमृतसर  पंजाब से  आने  वाले  और  जम्मू कश्मीर और  लद्दाख  आदि  महत्पूर्ण  सीमा  क्षेत्रों  में  कई  दशकों  से  कार्य  करने  वाले श्री तरुण चुग का गृहमंत्रालय  की समिति मनोनयन विशेष महत्व रखता है।

तरुण चुग लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं  और  3 पीढ़ियों  से  आरएसएस  के  कार्यकर्ता  परिवार  से  आते  हैं  तथा वर्तमान में भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्वों के साथ-साथ कई महत्तवपूर्ण राज्य इकाई के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गृह मंत्रालय की स्थायी समिति में उनके मनोनयन से आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, सीमा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति-निर्माण प्रक्रिया में उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलेगा। पार्टी के अमृतसर एवं पंजाब , कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए तरुण चुग को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनका यह दायित्व पंजाब सहित समूचे देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!