हंसते-हंसते थम गई जिंदगी... नई बाइक बनी काल, सड़क हादसे में यूट्यूबर और बाइक राइडर Aas Mohammad की हुई मौत

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 12:33 PM

bike rider aas mohammad

Aas Mohammad : मशहूर  यूट्यूबर और बाइक राइडर आस मोहम्मद, जिन्हे सोशल मीडिया पर आशु यूके राइडर के नाम से जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 25 साल की उम्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि आशु अपनी नई सुपरबाइक...

Aas Mohammad : मशहूर  यूट्यूबर और बाइक राइडर आस मोहम्मद, जिन्हे सोशल मीडिया पर आशु यूके राइडर के नाम से जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 25 साल की उम्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि आशु अपनी नई सुपरबाइक की डिलीवरी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो है और  डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके अचानक निधन की खबर से लाखों फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स गहरे सदमे में हैं। इंटरनेट पर लोग नम आंखों से अपने चहेते राइडर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सड़क हादसे में हुई मौत 
उत्तराखंड में देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रिय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव निवासी 25 वर्षीय 
 यूट्यूबर आस मोहम्मद, जिन्हें आशु यूके राइडर के नाम से जाना जाता था, अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। औल हिन्दूवाला के पास बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन पर अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क के डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आस मोहम्मद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aas Mohmmad (@aashu_uk_rider_)

हाल ही में खरीदी थी 22 लाख की बाइक 
मिली जानकारी के मुताबिक, आशु ने बीते 27 अगस्त को ही करीब 22 लाख रुपये की कीमती 'ZX-10R' स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। देहरादून से अपनी इस ड्रीम बाइक की डिलीवरी लेने के बाद वे काफी खुश थे और इसी ख़ुशी में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर राइड के लिए निकले थे लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि जिस नई सुपरबाइक को वे इतने उत्साह और शौक से लाए थे, वहीं उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। 

सोशल मीडिया पर थे 9 लाख फॉलोअर्स
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आशु यूके राइडर के नाम से पहचाने जाने वाले आस मोहम्मद काफी मशहूर थे और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनके 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे अक्सर अपने चैनल्स पर तेज रफ्तार बाइक राइडिंग और रोमांचक स्टंट्स के वीडियो शेयर करते रहते थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!