‘लेक अमेरिका’ पर कनाडा का करारा जवाब; कहा-‘ट्रंप चले जाएंगे लेकिन नाम नहीं बदलेगा, लेक ओंटारियो आज और हमेशा

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 02:53 PM

ontario s doug ford prods trump with sign rejecting lake america name

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के निर्देश के जवाब में कनाडा के ओंटारियो प्रमुख डग फोर्ड ने विशाल बोर्ड लगाकर विरोध जताया। बोर्ड पर लिखा गया-‘लेक ओंटारियो, आज और हमेशा के लिए’। फोर्ड ने कहा कि कनाडा...

Toronto: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के जवाब में शनिवार को झील के तट पर एक विशाल बोर्ड लगाया जिस पर 'लेक ओंटारियो। आज और हमेशा के लिए 'लिखा है। कनाडा की फुटबॉल टीम की जर्सी पहने फोर्ड ने ओंटारियो के ग्रिम्सबी के पास इस बोर्ड को प्रदर्शित किया और तस्वीरें खिंचवाई। इस बोर्ड पर यही संदेश फ्रांसीसी भाषा में भी लिखा गया है। ट्रंप ने अमेरिका की संघीय एजेंसियों को ''लेक ओंटारियो'' का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने का निर्देश देते हुए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

 

इसके विरोध में कनाडा ने यह कदम उठाया। शुल्क लगाने, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकियां देने और कनाडाई नेताओं पर निजी हमलों के बाद ट्रंप के इस कदम का कनाडा में काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। फोर्ड ने कहा कि कनाडा और ओंटारियो अपने सम्मान तथा अधिकारों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। फोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप के जाने के बहुत बाद भी इसे 'लेक ओंटारियो' ही कहा जाएगा।'' कनाडाई इतिहासकार रॉबर्ट बॉथवेल ने कहा कि ट्रंप का मकसद कनाडा पर नियंत्रण हासिल करना और अंततः उसे अमेरिका में मिलाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!