एक पल में उजड़ गईं खुशियां, घूमने निकली थी, नहीं आई लौटकर...दर्दनाक हादसे में 24 साल की biker Riddhi Thakkar की हुई मौत

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 12:19 PM

biker riddhi thakkar accident

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह एक भारी वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र की 24 वर्षीय एक महिला मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के दौरे पर निकले मोटरसाइकिल सवारों के एक समूह का हिस्सा थी।

बालोद (एजेंसी) : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह एक भारी वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र की 24 वर्षीय एक महिला मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के दौरे पर निकले मोटरसाइकिल सवारों के एक समूह का हिस्सा थी। 

biker Riddhi Thakkar Accident

23 राइडर्स निकले थे घूमने 
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में हुआ। मृतका की पहचान मुंबई के बोरीवली (पश्चिम) निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों के करीब 20 मोटरसाइकिल सवारों का एक समूह पहले रायपुर पहुंचा था और वहां से बस्तर क्षेत्र की ओर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

biker Riddhi Thakkar Accident

टक्कर मारकर वाहन चालक हुआ फरार 
अधिकारी के अनुसार, रिद्धि ठक्कर बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल चला रही थीं, तभी उनकी बाइक को किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पैरों में विशेष रूप से गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारी ने बताया कि रिद्धि के साथ यात्रा कर रहे अन्य मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर संपर्क किया। इसके बाद उन्हें आपातकालीन वाहन से पड़ोसी कांकेर जिले के चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें धमतरी जिले के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!