Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jul, 2026 05:05 PM

Brazilian 'Kauana Bilhar : हाल ही दुबई से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। ब्राजील की लोकप्रिय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कौआना बिल्हार का 27वीं मंजिल से गिरने के बाद निधन हो गया।
Brazilian model 'Kauana Bilhar : हाल ही दुबई से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। ब्राजील की लोकप्रिय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कौआना बिल्हार का 27वीं मंजिल से गिरने के बाद निधन हो गया। इस घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा कर नई जिंदगी की शुरुआत की ख़ुशी साझा की थी। ऐसे में अचानक आई उनकी मौत की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।
27वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 वर्षीय कौआना बिल्हार अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा अब्रान्टेस के साथ दुबई में थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय बारबरा भी मुकर पे मौजूद थीं और उन्होंने ही सबसे पहले कौआना के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी।
हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोई आत्महत्या है या दुर्घटना। दुबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने फ़िलहाल न हो मौत की परिस्थितियों और न जांच से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा की है।
मां ने शेयर भावुक पोस्ट शर कर बयां किया अपना दुःख
बेटी के निधन के बाद कौआना बिल्हार की मां डार्ला बिल्हार ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक साझा किया। अपनी बेटी को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि उसके जाने से उनकी जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कौआना हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगी। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपनी बेटी के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि वह उस दिन का इन्तजार करेंगी, जब दोनों फिर से मिलेंगे।
