जस्टिन बीबर की एक्स-गर्लफ्रेंड और मॉडल का 34 साल की उम्र में निधन, ड्रग्स ओवरडोज़ की आशंका

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 09:42 AM

sahara ray sahara ray  justin bieber ex girlfriend sahara ray death

ऑस्ट्रेलिया में जन्मी मशहूर मॉडल, इन्फ्लुएंसर और 'सहारा रे स्विम' ब्रांड की संस्थापक सहारा रे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज़ बताई जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में जन्मी मशहूर मॉडल, इन्फ्लुएंसर और 'सहारा रे स्विम' ब्रांड की संस्थापक सहारा रे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज़ बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार (18 अक्टूबर) को उन्हें लाइफ सपोर्ट से हटा दिया गया। उनके परिवार ने टीएमजेड को दिए बयान में पुष्टि की कि सोमवार रात अस्पताल में परिवार के लोगों के बीच उनका निधन हो गया, हालांकि परिवार ने आधिकारिक तौर पर मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।

बेटी के लिए था आखिरी प्यार का इज़हार
सहारा रे ने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी 'स्नो' को जन्म दिया था। उन्होंने 19 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- "माई होल हार्ट बेबी स्नो"। अप्रैल में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने फॉलोअर्स से अपनी बेटी का परिचय कराया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- "बेबी स्नो हलेलुजाह।" यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी याद और आखिरी पोस्ट बन गई है। उनकी मां ग्रेचेन बाख ने बताया कि सहारा एक बेहद उत्साही और दयालु युवती थीं, जिन्हें अपने परिवार, फैशन, सर्फिंग और अपनी बेटी स्नो से बहुत प्यार था। बता दें कि सहारा रे मशहूर सर्फर टोनी रे की बेटी थीं।

जस्टिन बीबर की एक्स रह चुकी सहारा
साल 2016 में सहारा रे तब सुर्खियों में आई थीं जब उनका नाम कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ जुड़ा था। दोनों को हवाई में छुट्टियां मनाते और साथ वक्त बिताते हुए देखा गया था। इसके अलावा, वह गायक मॉड सन के साथ भी जुड़ी रही थीं।

नशे की लत 
अपने जीवन के आखिरी वर्षों में सहारा को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा था। साल 2024 में उन्होंने खुलासा किया था कि वह 'गिलेन-बैरे सिंड्रोम' (Guillain-Barre syndrome) नाम की एक ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह आंशिक रूप से पैरालाइज्ड हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि एक कार दुर्घटना में लगे गंभीर झटके के बाद उन्हें यह बीमारी हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह जांघों से लेकर पैरों तक पूरी तरह लकवाग्रस्त हैं और चल नहीं पा रही हैं। इसके अलावा, साल 2021 के अंत में सहारा ने यह भी खुलासा किया था कि वह ड्रग्स की लत से जूझ रही हैं और इसके इलाज के लिए मालिबू के एक रिहैब सेंटर में भर्ती हुई थीं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!