कल से होगा Cannes 2026 का आगाज, जानें कब-कैसे और कहां देखें ये Red Carpet फेस्टिवल

Edited By Updated: 11 May, 2026 04:56 PM

cannes 2026

Cannes 2026 : फैशन का सबसे बड़ा महोत्सव Cannes 2026 का कल 12 मई से आगाज होने वाला है। हर साल की तरह इस वर्ष भी भारत के सितारें इस इवेंट में हिस्सा लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। देश-विदेश से बड़े-बड़े सितारें रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाएंगे।

Cannes 2026 : फैशन का सबसे बड़ा महोत्सव Cannes 2026 का कल 12 मई से आगाज होने वाला है। हर साल की तरह इस वर्ष भी भारत के सितारें इस इवेंट में हिस्सा लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। देश-विदेश से बड़े-बड़े सितारें रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाएंगे। इस महोत्सव का आयोजन फ्रांस के शहर किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस इवेंट की पूरी डिटेल, कब, कहाँ और कैसे ?

Cannes 2026

12 से 23 मई तक चलेगा कान फिल्म फेस्टिवल 
आपको बता दें कि यह फेस्टिवल कोई एक या दो दिन नहीं बल्कि 13 दिनों तक चलेगा और फ्रांस के कान्स शहर में इस इवेंट का आयोजन होगा। फ्रांस के समय के अनुसार यह फेस्टिवल 12 मई को शुरू हो जाएगा लेकिन यदि इंडिया के समय अनुसार देखा जाए तो यह 12 की रात से शुरू होगा। 

यदि कोई भी व्यक्ति यह इवेंट देखना चाहता है तो उसे फ्रांस जाने की जरुरत नहीं है, वो घर बैठे ही कान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर इसे देख सकता है। आपको बता दें यह कोई छोटा-मोटा इवेंट नहीं होता बल्कि इसे विश्व का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस फेस्टिवल में दिखाने के लिए भारत की तरफ से भी कुछ बेस्ट फिल्में ली जाती हैं। 

Cannes 2026

ये बॉलीवुड सेलेब्स रेड कार्पेट पर दिखाएंगे अपना जलवा 
जैसा की आप सबको पता ही है कि बड़ी-बड़ी हस्तियां इस इवेंट में शिरकत करती हैं। भारत की तरफ से कुछ जाने-माने लोग जैसे कि ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट तो हिस्सा लेते ही हैं लेकिन इस बार करण जौहर, तारा सुतारिया, मोनी रॉय के आने की भी सम्भावना है। 

इसी के साथ बड़ी बात यह है कि इंडिया के मूवी निर्माता आशुतोष गोविरकर भी इस मंच का हिस्सा होंगे और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। 

इसी के साथ पंजाबी इंडस्ट्री से पहली बार Ammy Virk भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे। 

Cannes 2026

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!