Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Aug, 2026 12:00 PM

Chhavi Varshney Road Accident : मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाथरस की रहने वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि अपनी मां के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान मंगलवार सुबह...
Chhavi Varshney Road Accident : मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हाथरस की रहने वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि अपनी मां के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान मंगलवार सुबह उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छवि और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया और हर तरह शोक का माहौल है।
ट्रक ने कार को मारी टक्कर
मंगलवार सुबह उज्जैन फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छवि अपने परिवार के साथ कार से महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि छवि और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में बैठे बाकि लोग घायल हो गए।
महाकाल दर्शन के लिए निकली ही छवि
हादसे में जान गंवाने वाली छवि का परिवार उत्तर प्रदेश के हाथरस जंक्शन इलाके के महौ खास गांव का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि छवि सोमवार देर रात अपने माता-पिता के साथ कार से मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए निकली थीं। हालांकि, उज्जैन पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी कार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।
2021 से चला रही थीं अपना यूट्यूब चैनल
छवि के चचेरे भाई सचिन के मुताबिक, वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थीं। साल 2021 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। पहले छवि अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े व्लॉगस बनाती थीं लेकिन बाद में उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती गई। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 1 लाख से अधिक लोग फॉलो करते थे।