Edited By Manisha,Updated: 20 Mar, 2026 04:49 PM

यहां पढ़ें कैसी है वेब सीरीज चिरैया...
वेब सीरीज- चिरैया (Chiraiya)
स्टारकास्ट- दिव्या दत्ता (Divya Dutta), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), सिद्धार्थ शॉ (Siddharth Shaw), प्रसन्ना बिष्ट (Prasanna Bisht), फैसल राशिद (Faisal Rashid), टिन्नू आनंद (Tinnu Anand), सरिता जोशी (Sarita Joshi)
डायरेक्टर- शशांत शाह (Shashant Shah)
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
रेटिंग- 3.5*
क्या शादी एक license है?
जियो हॉटस्टार की नई ओरिजनल सीरीज “चिरैया” इसी सवाल के साथ दर्शकों के सामने आती है एक ऐसा सवाल जिसे समाज अक्सर नज़रअंदाज़ कर देता है। डायरेक्टर शशांत शाह की यह पेशकश एक गहरी और असहज सच्चाई को सामने लाती है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज़ सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक आईना है।
कहानी
“चिरैया” एक ऐसी महिला की कहानी है जिसकी ज़िंदगी शादी के बाद बदल जाती है, लेकिन वैसी नहीं जैसी समाज दिखाता है। यह कहानी उस सोच पर सवाल उठाती है, जहां शादी को एक हमेशा के लिए मिली इजाज़त मान लिया जाता है। सीरीज़ यह दिखाती है कि रिश्तों में भी एक इंसान की इच्छा, उसकी आवाज़ और उसकी सीमाएं कितनी मायने रखती हैं। पूजा का किरदार भले ही काल्पनिक हो लेकिन उसकी परिस्थितियां हमारे समाज की कई अनकही कहानियों को दर्शाती हैं। यह सिर्फ एक घर की कहानी नहीं… यह कई घरों की खामोशी है।

एक्टिंग
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता इस सीरीज़ के ज़रिए एक बार फिर अपने अभिनय से दिल छू लेती हैं। उनके चेहरे के भाव और चुप्पी में छिपा दर्द बहुत कुछ कह जाता है। वहीं संजय मिश्रा भी अपने किरदार में गहराई लाते हैं जो कहानी को और वास्तविक बनाता है। सीरीज़ के बाकी के किरदारों की एक्टिंग भी बेहद नैचुरल लगती है जिससे पूरी कहानी और ज्यादा रिलेटेबल बन जाती है।

डायरेक्शन
सीरीज चिरैया को शशांत शाह द्वारा डायरेक्ट किया गया है। सीरीज की कहानी काफी अच्छी और प्रभावी है। सीरीज में हर सीन को बारीकी से शूट किया गया है। शशांत शाह की मेहनत लोगों को बांधे रखने में कामयाब रही है। सीरीज में कहीं कुछ छूटा सा लगता है लेकिन वह सीरीज को रोकता नहीं है।

रिव्यू
“चिरैया” का ट्रेलर ही इतना प्रभावशाली है कि यह आपको अंदर तक झकझोर देता है। यह सीरीज़ आपको एंटरटेन करने से ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है। यह हमें याद दिलाती है कि शादी के बाद भी एक महिला अपनी पहचान, अपनी इच्छा और अपनी सहमति नहीं खोती। कहानी कई जगह भारी और असहज लगती है, लेकिन शायद यही इसका मकसद है सच्चाई को बिना सजावट के दिखाना। यह एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे दिल और दिमाग दोनों पर असर छोड़ती है।
कुल मिला कर कहा जाए तो “Chiraiya” सिर्फ एक वेब सीरीज़ नहीं बल्कि एक ज़रूरी बातचीत की शुरुआत है। यह हमें सिखाती है कि रिश्ते सम्मान और समझ से बनते हैं, ना कि अधिकार से। अगर समाज को बदलना है, तो शुरुआत घर से करनी होगी, सोच से करनी होगी। क्योंकि हर “Pooja” को सुरक्षित और सुना जाना चाहिए… हर बार।