Ek Din Review: जुनैद–साई पल्लवी की दमदार एक्टिंग, लेकिन कहानी में नयापन गायब

Edited By Updated: 01 May, 2026 09:57 AM

ek din movie review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है सुनील पांडे की फिल्म एक दिन...

फिल्म- एक दिन (Ek Din)
स्टारकास्ट- जुनैद खान (Junaid Khan), साई पल्लवी (Sai Pallavi), कुणाल कपूर (Kunal Kapoor), केविन डेव (Kevin Dave)
डायरेक्टर- सुनील पांडे (Sunil Pandey)
रेटिंग- 3*

 

Ek Din: एक दिन फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इनके साथ कुणाल कपूर और केविन डेव जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की  कहानी एक सॉफ्ट लव स्टारी टाइप है लेकिन वो स्टोरी जिसमें काफी रुकावटे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म एक दिन कैसी है चलिए आपको बताते हैं...

कहानी
फ़िल्म 'एक दिन' की कहानी शूरू होती है दिनेश से जो माई कॉन कंपनी में आईटी विभाग में काम करता है उसे अपनी ऑफिस की एक लड़की मीरा से प्यार होता है लेकिन कभी कह नहीं पाता है। क्योंकि मीरा को अपने बॉस नकुल से प्यार होता है। अब वह सभी एक ट्रिप पर जापान जाते हैं वहां जाकर मीरा को पता चलता है कि नकुल उसे धोखा दे रहा है और वो कबी अपनी पत्नी को तलाक नहीं देने वाला है। मीरा पूरा तरह से टूट जाती है। वह उस रात खूब शराब पीती है वहां दिनेश उसके पीछे जाता है ताकि वो उसकी केयर कर सके। मीरा का एक्सिडेंट हो जाता है और उसके ATS हो जाती है यह एक बिमारी जिसमें इंसान एक दिन के लिए अपनी बीच की यादें खो देता है। यहीं बिमारी मीरा को भी होती है। अब दिनेश उसके साथ पूरा दिन एक दोस्त बनकर बिताता है यह जानते हुए भी मीरा कर सब भूल जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या मीरा को याद आता है कि उसे एक दिन में दिनेश से प्यार हो जाता है...तो इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
फ़िल्म में जुनैद खान ने दिनेश कुमार श्रीवास्तव का रोल प्ले किया है। उन्होंने अपने किरदार के साथ इंसाफ किया। कहीं कहीं उनके एक्सप्रेशन थोड़े गायब लगे लेकिन उन्होंने एक्टिंग काफी अच्छी की और वहीं बात करें साई पल्लवी की तो उन्होंने साबित किया कि वह एक एक्पीरियंसड एक्ट्रेस हैं। उनकी नैचुरल एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। इनके अलावा कुणाल कपूर और केविन डेव ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया।    

डायरेक्शन
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फ़िल्म एक दिन की कहानी तो अच्छी है लेकिन फिल्म में कोई नयापन नजर नहीं आया। यादाश जाने का कॉन्सेप्ट फिल्मों में देखा जा चुका है लेकिन बस फॉर्म अलग होते हैं। फ़िल्म की शूटिंग काफी आच्छी लोकेशन पर हुई है। फिल्म में रोमांटिक वाइब भी फील होती है। दर्शक थोड़े बोर होंगे पर अपनी सीट से भी बंधे रहेंगे। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!