Dhamaal 4 Movie : बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई धमाल 4, अजय, रितेश की दोस्ती ने फिर मचाया धमाल, जानें कैसी है फिल्म ?

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 12:15 PM

dhamaal 4 movie review

Dhamaal 4 Movie :  कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर धमाल 4 आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद जैसे कलाकार अहम...

Dhamaal 4 Movie :  कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर धमाल 4 आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 

धमाल  फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी, जिसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके बाद 2011 में डबल धमाल रिलीज हुई जबकि 2019 में आई टोटल धमाल के साथ अजय देवगन भी इस सीरीज का हिस्सा बने। अब धमाल 4 में एक फिर अजय देवगन के साथ अरशद, रितेश और जावेद की सुपरहिट चौकड़ी बड़े पर्दे पे लौट आई है। ऐसे में आए जानते हैं कि क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है यह नहीं। 

  कुछ ऐसी है धमाल की कहानी
फिल्म की शुरुआत एक दिलचस्प एनिमेटेड सीक्वेंस से होती है, दर्शकों को करीब 100 साल पुराने एक रहस्यमयी खजाने की कहानी सुनाई जाती है। बताया जाता है कि इस खजाने तक पहुंचाने वाला नक्शा वर्षों पहले कहीं खो गया था और अब उसी नक़्शे की तलाश से पूरी कहानी आगे बढ़ती है। 

दूसरी ओर, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने-अपने अलग अंदाज और परिस्थितियों के साथ कहानी में एंट्री करते हैं। 
फिल्म में अजय देवगन क किरदार दो बच्चों की मां बनी ईशा गुप्ता से प्यार कर बैठता है और उन्हें प्रभावित करने की हर संभव कोशिश करता नजर आता है। इंटरवल तक कहानी मुख्य रूप से इसी पुराने खजाने की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सभी किरदार उसे पाने के लिए तरह-तरह की चालें चलते हैं और मजेदार परिस्थितियों में फंसते दिखाई देते हैं।

'धमाल' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी का केंद्र खजाने की तलाश ही है। हालांक, ट्रेजर हंट वाला यह प्लॉट पहले जैसा ही महसूस होता है और इसमें ज्यादा नया देखने को नहीं मिलता। अगर कॉमेडी की बात करें तो फिल्म जगहों पर  हंसाने में कामयाब रहती है लेकिन कई सीन ऐसे भी हैं जो धीमे लगते हैं और मनोरंजन का स्तर थोड़ा कम हो जाता है। 

निर्देशक इंद्र कुमार ने फिल्म में  कॉमेडी की सबसे ज्यादा महत्व दिया है। मजेदार डायलॉग, हल्का-फुल्काएक्शन और कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग कई 
दृश्यों की मनोरंजक बनाती है। साथ ही उन्होंने पूरी फिल्म में पुरानी धमाल वाली फील और अंदाज को बरकरार रखने की कोशिश की है। हालांकि, कहानी का मूल आधार पहले की फिल्मों की तरह ट्रेजर हंट की होने के कारण इसमें नवीनता की कमी महसूस हो सकती है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!