भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का टीज़र रिलीज़, पिटबुल, दिलजीत और कार्तिक का धमाकेदार मेल

Updated: 15 Oct, 2024 12:18 PM

diljit and kartik brought together for the title track of  bhool bhulaiyaa 3

भूल भुलैया 3 के ट्रेलर की जबरदस्त सफलता के बाद, मेकर्स ने अब टाइटल ट्रैक का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है, और यह सच में सबको चौंका रहा है।

नई दिल्ली। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर की जबरदस्त सफलता के बाद, मेकर्स ने अब टाइटल ट्रैक का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है, और यह सच में सबको चौंका रहा है। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में भूषण कुमार के नेतृत्व में टी-सीरीज़, इस दिवाली के लिए पिटबुल और दिलजीत दोसांझ के साथ टाइटल ट्रैक बना रही है। इस ट्रैक का मकसद बॉलीवुड की एनर्जी को इंटरनेशनल बीट्स के साथ मिलाना है, और इसमें कुछ बड़े म्यूजिकल लेजेंड की लाइनअप भी शामिल है।

एक बार फिर इंडिया के फेवरेट स्टार कार्तिक आर्यनटाइटल ट्रैक में लीड कर रहे हैं। उनके स्मूथ डांस मूव और यूनीक स्टाइल ट्रैक को नए लेवल पर पहुंचने के लिए तैयार है। कहना गलत नहीं होगा की वह अपने फैंस को वह दे रहे हैं, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। उनकी एक्साइट करने वाली मौजूदगी और नए शानदार डांस मूव्स निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली है, जिससे यह ट्रैक देखते ही देखते फैंस के बीच पसंदीदा बन जाएगा। साउंडट्रैक तनिष्क बागची द्वारा बनाया गया है, जो अपने पॉपुलर रीमेक के लिए जाने जाते हैं। ओरिजनल म्यूजिक प्रीतम द्वारा बनाया गया है, जिनकी धुनों ने भूल भुलैया फ्रैंचाइज़ को पॉपुलर बना दिया है।

यहां देखें टीजर : 

पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और ‘भूल भुलैया’ सीरीज के स्टार नीरज श्रीधर की पावरहाउस तिकड़ी कल्चर और बीट्स का एक शानदार मेल लेकर आई है। कंपोजर प्रीतम और तनिष्क बागची ने शानदार ढंग से एक ऐसा सोनिक एक्सपीरियंस तैयार किया है, जो मॉडर्न बीट्स को खूबसूरती से इंडियन वाइब के साथ मिक्स करेगा।

भूषण कुमार द्वारा निर्देशित अनीस बज्मी की फिल्म, भूल भुलैया 3 हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की विरासत को आगे बढ़ाती है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी स्टारर, यह मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म डर और हंसी का एक सही मिश्रण पेश करती है।

इस प्रीव्यू के साथ, पूरे ट्रैक को सुनने के लिए उत्साह बढ़ गया है, जो जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा! भूल भुलैया फ़्रैंचाइज़ अपने पॉपुलर म्यूजिक के लिए जानी जाती है, और तीसरी फ़िल्म का टाइटल ट्रैक साउंड्स, स्टाइल्स और स्टार पावर के अपने खास मिश्रण के साथ नए स्टैंडर्ड सेट करने का वादा करता है। तो तैयार हो जाइए कल बड़ी रिलीज़ के लिए!

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!