टीवी की ‘कॉन्टेंट क्वीन’ Ekta Kapoor के 8 आइकॉनिक किरदार, जिन्होंने बदली इंडियन पॉप कल्चर की परिभाषा

Edited By Updated: 04 May, 2026 06:53 PM

ekta kapoor 8 iconic tv characters tulsi komolika prerna list

तीन दशकों से भी ज्यादा समय से Ekta Kapoor भारतीय टेलीविजन की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक रही हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए उन्होंने सिर्फ शो नहीं बनाए, बल्कि ऐसे किरदार गढ़े जो भारतीय घरों का हिस्सा बन गए।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तीन दशकों से भी ज्यादा समय से Ekta Kapoor भारतीय टेलीविजन की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक रही हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए उन्होंने सिर्फ शो नहीं बनाए, बल्कि ऐसे किरदार गढ़े जो भारतीय घरों का हिस्सा बन गए। 2026 में भी, जब OTT का दौर चरम पर है, तब भी उनके बनाए किरदार आज तक लोगों की यादों में जिंदा हैं।

तुलसी विरानी: आदर्श बहू की पहचान
Tulsi Virani का किरदार Smriti Irani ने निभाया था और ये सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक भावना बन गया। एक आदर्श बहू के रूप में तुलसी ने भारतीय परिवारों की सोच को स्क्रीन पर उतारा। मिहिर की मौत पर देशभर में शोक मनाया गया तना असर था इस किरदार का।

पार्वती अग्रवाल: सहनशीलता से संघर्ष तक
Parvati Agarwal के रूप में Sakshi Tanwar ने एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई, जो चुप रहने वाली बहू से अन्याय के खिलाफ खड़ी होने वाली ताकत बनती है। उनका सफर हर उस महिला से जुड़ा जिसने चुप्पी तोड़ने की हिम्मत की।

प्रेरणा शर्मा: अधूरी मोहब्बत की मिसाल
Prerna Sharma को Shweta Tiwari ने जीवंत किया। अनुराग के साथ उनकी लव स्टोरी भारतीय टीवी की सबसे दर्दभरी और चर्चित कहानियों में से एक रही। हर मुश्किल के बावजूद मजबूत बने रहना ही उनकी असली ताकत थी।

कोमोलिका: टीवी की सबसे ग्लैमरस वैंप
Komolika के बिना ये लिस्ट अधूरी है। Urvashi Dholakia ने इस किरदार को इतना आइकॉनिक बना दिया कि उनका म्यूजिक और स्टाइल आज भी याद किया जाता है। वो ऐसी विलेन थीं जिन्हें लोग नफरत के साथ पसंद करते थे।

अर्चना देशमुख: मिडिल क्लास की सच्चाई
Archana Deshmukh के रोल में Ankita Lokhande ने सादगी और संघर्ष को दर्शाया। मानव (Sushant Singh Rajput) के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी टीवी की सबसे यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है।

कशिश गरेवाल: मॉडर्न लेकिन ट्रेडिशनल
Kashish Garewal के रूप में Aamna Sharif ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो आधुनिक सोच और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाती है। सुजल के साथ उनका रिश्ता यूथ के बीच बेहद पॉपुलर रहा।

डॉ. इशिता अय्यर: सामाजिक मुद्दों की आवाज
Ishita Iyer Bhalla के रोल में Divyanka Tripathi ने बांझपन, पुनर्विवाह और फैमिली स्ट्रक्चर जैसे मुद्दों को बड़े ही संवेदनशील तरीके से पेश किया। उनका किरदार टीवी पर एक नई सोच लेकर आया। Shivanya के रूप में Mouni Roy ने टीवी पर सुपरनैचुरल जॉनर को नई पहचान दी। उनका डांस, स्टाइल और रहस्य से भरा अंदाज़ आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा है। Ekta Kapoor के ये किरदार सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने समाज की सोच, फैशन और फैमिली वैल्यूज़ को भी प्रभावित किया। तुलसी की साड़ी से लेकर कोमोलिका की बिंदी तक—हर चीज़ एक ट्रेंड बन गई। यही वजह है कि एकता कपूर को भारतीय टीवी की असली ‘कॉन्टेंट क्वीन’ कहा जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!