Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jul, 2026 12:46 PM

Janhvi Kapoor : हाल ही में हुए अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर उन्होंने फैशों डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई बेहद एलिगेंट साड़ी पहनी
Janhvi Kapoor : हाल ही में हुए अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर उन्होंने फैशों डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई बेहद एलिगेंट साड़ी पहनी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है लेकिन इस बार लोगों की नजर सिर्फ उनके आउटफिट पर ही नहीं बल्कि उनकी मेहँदी पर भी टिक गई।
जाह्नवी की मेहंदी में छिपी एक खास डिटेल ने फैंस को हैरान कर दिया। मेहंदी के डिज़ाइन में शिखर पहाड़िया के लिए उनके प्यार की झलक देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपंनी ओर खींच लिया और इस छोटे से इशारे की हर तरह चर्चा शुरू हो गई।
जाह्नवी कपूर ने हाथ पर लिखवाया शिखर पहाड़िया का नाम
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में उनके स्टाइलिश रिसेप्शन लुक की खूब तारीफ हुई लेकिन फैंस की नजर उनकी मेहंदी पर बनी एक खास डिटेल पर जाकर टिक गई। तस्वीरों को ध्यान से देखने पर लोगों ने पाया कि जाह्नवी ने अपनी मेहंदी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम शिखू लिखवाया है।
खास बात यह है कि उन्होंने शिखर का पूरा नाम लिखवाने की वजह निकनेम शिखू लिखवाया है। यह नाम बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन में शामिल किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींचा और दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं।
जल्द शादी कर सकते हैं जाह्नवी और शिखर
पिछले काफी सालों से जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों को अक्सर मंदिरों में दर्शन करते, फैमिली फंक्शन और सार्वजानिक आयोजनों में साथ देखा जाता है, जहां उनकी केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच लेती है। बताया जाता है कि दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए।
इसके बाद फिर से 2023 के बाद से दोनों को काफी जगहों पर साथ में देखा गया। इस वजह से दोनों की लव स्टोरी की चर्चाएं फिर से शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोनों ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारना शुरू कर दिया। इसी साल उनकी शादी को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन बाद में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए शादी की चर्चाओं पर विराम लगा दिया।