न सिंदूर, न मंगलसूत्र ... नई दुल्हन Anshula Kapoor का यूनिक रिसेप्शन लुक, बनारसी साड़ी को दिया स्टाइलिश ट्विस्ट

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 11:09 AM

anshula kapoor reception look

Anshula Kapoor reception look : मंगलवार की रात बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खास थी। इस दिन सारे बड़े-बड़े सितारें एक छत के नीचे आए। बता दें कि मंगलवार को बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर की रिसेप्शन पार्टी थी।

Anshula Kapoor reception look : मंगलवार की रात बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खास थी। इस दिन सारे बड़े-बड़े सितारें एक छत के नीचे आए। बता दें कि मंगलवार को बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर की रिसेप्शन पार्टी थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों ने इस फंक्शन में शिरकत की। इस दिन एक से बढ़कर एक ग्लैमर देखने को मिला लेकिन अंशुला कपूर जो ठहरी नई-नवेली दुल्हन, उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 

Anshula Kapoor Reception look

 ट्रेडिशनल साड़ी में अंशुला ने लगाया मॉडर्न फैशन का तड़का 
अंशुला कपूर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में ऐसा लुक चुना, जिसमें पारंपरिक अंदाज और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उनके स्टाइल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपने रिसेप्शन लुक की तस्वीरें सांझा करते हुए एक नोट भी लिखा। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह ऑउटफिट उनके लिए इतना यादगार क्यों है ?

Anshula Kapoor Reception look

 अंशुला ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- 

हमारी कॉकटेल के लिए, मुझे पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूँ। एक शादीशुदा औरत के तौर पर यह मेरी पहली शाम है, इस नए चैप्टर का जश्न मना रही हूं और किसी तरह सिंदूरी लाल रंग ही मुझे सही लगा। 

Anshula Kapoor Reception look

जब अमित और मैंने आउटफिट के बारे में बात करना शुरू किया, तो एक बात मेरे मन में बार-बार आ रही थी - मैं चाहती थी कि यह मेरे असली रूप का एक उदाहरण लगे। बनारसी ब्रोकेड साड़ी से शुरू करते हुए, amitaggarwalofficial ने इसे डीकंस्ट्रक्ट और रीइमेजिन करके एक स्कल्पचरल कॉर्सेटेड सिल्हूट बनाया, इसके ओरिजिनल ड्रेप की सुंदरता को बनाए रखते हुए पल्लू को एक कंटेंपररी कॉउचर स्टेटमेंट में बदल दिया।

इसी के साथ अंशुला ने बताया कि वो हमेशा से ही अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा- इसने परंपरा का सम्मान किया, बिना किसी बंधन के और मुझे लगता है कि यह पूरी शादी इसी बारे में थी। मैं जहाँ से आया हूँ, वहीं रहना, और आगे जो कुछ भी है उसे पूरे दिल से अपनाना।Anshula Kapoor Reception look

 

 6 जुलाई, 2026 को रोहन संग अंशुला ने लिए सात फेरे 
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने पिछले साल सगाई कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। इसके बाद 6 जुलाई, 2026 को दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचा ली। रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रिप्ट राइटर हैं और धर्मा एंटरटेनमेंट के साथ काम करते हैं।

Anshula Kapoor Reception look

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!