Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Apr, 2026 11:55 AM

Mumbai : प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर टीवी शो Naagin 7 इन दिनों टीआरपी लिस्ट में संघर्ष करता नजर आ रहा है। एक समय था जब यह शो टीआरपी में नंबर वन पर राज करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है।
Mumbai : प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर टीवी शो Naagin 7 इन दिनों टीआरपी लिस्ट में संघर्ष करता नजर आ रहा है। एक समय था जब यह शो टी.आर.पी में नंबर वन पर राज करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है।
इसी बीच शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे फैंस को निराशा हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही यह शो ऑफ एयर हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोड्यूसर Ekta Kapoor ने गिरती TRP को देखते हुए शो को बंद करने का फैसला लेने का मन बना लिया है।
TRP गिरने से मेकर्स परेशान
शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने कहानी में कई नए ट्विस्ट और टर्न लाने की कोशिश की, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे। हालांकि, उनकी ये कोशिशें ज्यादा असर नहीं दिखा पाईं। ऐसे में अब मेकर्स ज्यादा रिस्क लेने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
कुछ समय पहले Ekta Kapoor शो के सेट पर भी पहुंची थीं, जहां वे अपनी फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन के लिए Akshay Kumar और Rajpal Yadav के साथ नजर आई थीं। इस दौरान सभी ने शो की स्टारकास्ट के साथ काफी मस्ती भी की थी।

टीवी पर कमजोर लेकिन OTT पर सुपरहिट
जहां टीवी पर शो की TRP लगातार गिर रही है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर Naagin 7 ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह शो TRP पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शामिल रहा है।
यानी टीवी पर भले ही शो की हालत खराब हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नागिन 7 अभी भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है।
