'अवारापन 2' का नया म्यूज़िकल मोमेंट, 'ये आवारापन' में दिखा प्यार, तड़प और उम्मीद का एहसास

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 11:56 AM

emraan hashmi s awarapan 2 unveils emotional title track yeh awarapan

'ये आवारापन' में अरिजीत सिंह की दिल को छू लेने वाली आवाज़, आमाल मलिक का मधुर संगीत और रश्मि विराग के भावपूर्ण बोल मिलकर प्यार, तड़प और मुक्ति की उसी भावना को जीवंत करते हैं, जिसने अवारापन को दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान दिलाई थी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वे जुनून की शानदार सफलता के बाद अब विशेश फिल्म्स और सोनी म्यूज़िक इंडिया ने 'अवारापन 2' का बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज़ कर दिया है। इससे पहले 'वे जुनून' को यूट्यूब पर 30 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले, यह यूट्यूब ट्रेंडिंग में #2 स्थान पर पहुंचा और स्पॉटिफाई इंडिया के टॉप 100 चार्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

'ये आवारापन' में अरिजीत सिंह की दिल को छू लेने वाली आवाज़, आमाल मलिक का मधुर संगीत और रश्मि विराग के भावपूर्ण बोल मिलकर प्यार, तड़प और मुक्ति की उसी भावना को जीवंत करते हैं, जिसने अवारापन को दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान दिलाई थी। यह गीत अपनी सादगी और गहराई के साथ श्रोताओं के दिलों में धीरे-धीरे जगह बनाता है और लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ता है।

गीत में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में अपनी दमदार और भावनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित करते हैं। गीत का हर दृश्य और हर भाव कहानी के साथ गहराई से जुड़ता है, जिससे यह सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं बल्कि किरदार की भावनाओं का विस्तार बनकर सामने आता है।

यह गाना विशेश भट्ट और अरिजीत सिंह की खास साझेदारी का भी प्रतीक है। अरिजीत सिंह का पहला हिंदी फिल्मी गीत विशेश फिल्म्स के बैनर तले ही रिलीज़ हुआ था और वर्षों बाद भी दोनों की यह रचनात्मक साझेदारी उसी आत्मीयता और भावनात्मक गहराई के साथ दर्शकों के सामने आई है। 'ये आवारापन' अब सोनी म्यूज़िक इंडिया के माध्यम से सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और रिलीज़ के साथ ही इसे श्रोताओं का शानदार प्यार मिल रहा है।

'अवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, जबकि इसके निर्माता विशेश भट्ट हैं। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'अवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!