40 साल, अनगिनत किरदार: भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- कभी नहीं सोचा था इतना लंबा चलेगा सफर

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 06:00 PM

i never thought i would be able to do so many films anil kapoor

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने 40 से अधिक वर्षों के करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। बॉलीवुड सितारे का कहना है कि सिनेमा में उनका शानदार सफर उनके अंदर के अभिनेता को लगातार प्रेरित और चुनौती देता रहता है। कपूर अपनी अगली फिल्म "सूबेदार" में एक...

नेशनल डेस्क: अभिनेता अनिल कपूर ने अपने 40 से अधिक वर्षों के करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। बॉलीवुड सितारे का कहना है कि सिनेमा में उनका शानदार सफर उनके अंदर के अभिनेता को लगातार प्रेरित और चुनौती देता रहता है। कपूर अपनी अगली फिल्म "सूबेदार" में एक सेवानिवृत्त सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने कहा कि इस फिल्म के एक्शन दृश्यों ने उनकी खूब परीक्षा ली।

PunjabKesari

उन्होंने यह पत्रकारों से कहा, "मैं दर्शकों, मीडिया, अपने सभी दोस्तों, सह-कलाकारों, अभिनेत्रियों और निर्देशकों का तहे दिल से आभारी हूं। यह अनुभव बेहद शानदार और संतोषजनक रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी फिल्में करूंगा और आप सबके सामने बैठूंगा।" उन्होंने कहा, "यह सब देखकर मुझे लगता है कि मुझे और मेहनत करनी चाहिए, अच्छी फिल्में करनी चाहिए और अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहिए। अपने द्वारा निभाए गए सभी किरदारों को देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है।" सुरेश त्रिवेनी द्वारा निर्देशित फिल्म "सूबेदार" पांच मार्च को ऑनलाइन प्रसारण सेवा पर रिलीज होगी। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन सिंह की कहानी है, जो आम जीवन से जूझते हुए अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक अव्यवस्था से निपटते हैं।

PunjabKesari

"सूबेदार" का निर्माण 'अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट', 'ओपनिंग इमेज' और 'अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड' ने किया है। यह फिल्म भारत सहित दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से प्रदर्शित होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!