उसकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे,  CJP प्रवक्ता Sourav Das पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- तुम बेरोजगार और बेकार हो

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 02:25 PM

kangna ranaut and saurav das controversy

Kangna Ranaut And Saurav Das : एक्ट्रेस और बीजेपी की मेंबर कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों ऐसे-ऐसे ब्यान दे रही हैं, जिसकी वजह से काफी दिनों से वो सुर्खियों में हैं। पिछली सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सुनाया था और अब वो कॉकरोच जनता...

Kangna Ranaut And Saurav Das : एक्ट्रेस और बीजेपी की मेंबर कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों ऐसे-ऐसे ब्यान दे रही हैं, जिसकी वजह से काफी दिनों से वो सुर्खियों में हैं। पिछली सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सुनाया था और अब वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के ऊपर भड़की हैं। उन्होंने सौरव को बेरोजगार और बेकार कहा है। ऐसा इस वजह से क्योंकि कुछ समय पहले ही सौरव ने कंगना को कहा था कि इनको तो इनकी पार्टी भी नहीं सुनती है। इसी मुद्दे पर कंगना ने स्पेशल सौरव की तस्वीर के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। 

Kangna Ranaut And Saurav Das  Controversy

 कंगना ने सौरव को कहा बेरोजगार 
कंगना ने लिखा कि- इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया तो पता चला कि वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह छात्र होने का दावा कैसे कर सकता है। मैं पिछले 2 सालों से राजनीति में हूँ लेकिन  पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूँ। उसकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवार्ड थे। एक नई सांसद होने के नाते मैं सारे काम से अभिभूत थी क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, एंटरप्रेन्योर भी हूँ।

लेकिन उस जैसे बिल्कुल बेकार और बेरोजगार व्यक्ति को कही समझ नहीं आएगा कि किसी भी उम्र में हर समय इतनी डिमांड में रहना क्या होता है। प्यारे सौरव, तुम्हारे मुद्दे निजी हैं, तुम स्टूडेंट नहीं हो तुम बस बेकार हो। चलो किसी स्किल को सीखने से शुरुआत करते हैं। शुरुआत के लिए ये एक अच्छी जगह है। 

Kangna Ranaut And Saurav Das  Controversy

सौरभ ने भी कंगना की बातों को कहा था फिजूल 
कंगना ने आए बयानों के बाद सौरव दास भी चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कंगना के पार्टी के लोग भी उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते तो हम लोग क्यों उनके ऊपर ध्यान दें ? इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी जेन जी और आज की युवा पीढ़ी को इनकी बातों को गम्भीरता से लेने की जरुरत है। 

Kangna Ranaut And Saurav Das  Controversy

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!