TGIKS:जब कपिल, समय और रणवीर आए साथ, हंसी का डबल नहीं, ट्रिपल धमाका

Edited By Updated: 02 May, 2026 11:51 AM

kapil sharma brings laugh riot on world laughter day with tgiks netflix

इस एपिसोड की जान हैं कॉमेडी के किंग Kapil Sharma, जिनके साथ इस बार नए दौर के कॉमेडियन Samay Raina और Ranveer Allahbadia भी नजर आएंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर The Great Indian Kapil Show (TGIKS) एक खास एपिसोड के साथ दर्शकों को हंसी का डोज देने के लिए तैयार है। Netflix पर प्रसारित होने वाला यह स्पेशल एपिसोड कॉमेडी के अलग-अलग रंगों को एक मंच पर लेकर आएगा।

कपिल शर्मा के साथ नई और पुरानी कॉमेडी का संगम
इस एपिसोड की जान हैं कॉमेडी के किंग Kapil Sharma, जिनके साथ इस बार नए दौर के कॉमेडियन Samay Raina और Ranveer Allahbadia भी नजर आएंगे। तीनों मिलकर एक ऐसा कॉमेडी क्रॉसओवर पेश करेंगे, जहां पंचलाइन की रफ्तार तेज होगी और हंसी लगातार बरसेगी।

कपिल शर्मा ने शेयर की खास बात
कपिल शर्मा ने इस खास एपिसोड को लेकर कहा कि दर्शकों से मिले प्यार ने उन्हें हमेशा नया और मनोरंजक कंटेंट देने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ यह एपिसोड नेचुरल, फन और फुल ऑफ लाफ्टर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समाय और रणवीर की मौजूदगी इस जश्न को और ज्यादा दिलचस्प बनाएगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

न्यूज़ डिबेट में मचेगा धमाल
जैसे ही शो अपने पीक पर पहुंचेगा, मंच बदलकर TGIKS न्यूज़ डिबेट में तब्दील हो जाएगा, जहां Sunil Grover अपनी खास अंदाज में नजर आएंगे। उनके साथ Krushna Abhishek ‘मोना’ के किरदार में और Kiku Sharda ‘सोना’ के रूप में एंट्री लेकर माहौल को और भी मजेदार बना देंगे।

हंसी से भरपूर होगा हर पल
अलग-अलग कॉमेडी स्टाइल और TGIKS की क्लासिक मस्ती को मिलाकर तैयार किया गया यह एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे को सेलिब्रेट करने का परफेक्ट तरीका है। शो का हर पल दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।

कब और कहां देखें
यह खास एपिसोड 2 मई को केवल Netflix पर स्ट्रीम होगा, जहां दर्शक हंसी के इस खास सफर का पूरा आनंद ले सकते हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!