Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Jul, 2026 10:55 AM

Kumar Sanu son Jaan : मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे और सिंगर जान कुमार सानू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्होंने अपने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी। जान ने अस्पताल से एक वीडियो...
Kumar Sanu son Jaan : मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे और सिंगर जान कुमार सानू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्होंने अपने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी। जान ने अस्पताल से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, चीन से आया मेरा दोस्त...कोविद को सलाम करो।
जान के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और कमैंट्स के जरिए हौसला बढ़ा रहे हैं। गौरमतलब है कि इसी बीच आंध्र प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कडप्पा जिले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविद संक्रमण के कारण मौत होने की खबर है।
अब तक कोरोना वायरस के हजारों वैरिएंट सामने आ चुके हैं। इनमें अल्फ़ा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन सबसे प्रमुख रहे हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेष श्रेणी में शामिल किया था। भारत में कोविड-19 का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को दर्ज किया गया था। वहीं इस वायरस का पहला संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था, जिसके बाद यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल गया।
जान ने पिता कुमार सानू पर लगाए थे गंभीर आरोप
जब जान कुमार सानू ने बिग बॉस में हिस्सा लिया था, तब उन्होंने अपने पिता कुमार सानू के साथ रिश्ते को लेकर कई चौंकानें वाले बयान दिए थे। शो के दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने न तो उनकी परवरिश में कोई भूमिका निभाई और न ही उनकी मां का साथ दिया। एक इंटरव्यू में जान ने यह भी दावा किया था कि इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें सिर्फ इसलिए काम नहीं किया क्योंकि वे कुमार सानू के बेटे हैं।
इसके अलावा जान ने आरोप लगाया था कि उनकी मां के गर्भवती होने के दौरान ही कुमार सानू ने उन्हें तलाक दे दिया था। उनका कहना था कि पिता कभी उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं रहे और बचपन से उन्हें पिता का साथ नहीं मिला।