13 साल की उम्र में इस डायरेक्टर के बेटे को दिल दे बैठी थीं Kareena Kapoor, कहा- वो मेरा पहला प्यार हैं...

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 02:56 PM

kareena kapoor love story

Kareena Kapoor First Love : करीना कपूर खान आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी। सैफ से पहले उनका नाम शहीद कपूर के साथ भी लम्बे समय तक जुड़ा रहा और दोनों का रिश्ता काफी...

Kareena Kapoor First Love : करीना कपूर खान आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी। सैफ से पहले उनका नाम शहीद कपूर के साथ भी लम्बे समय तक जुड़ा रहा और दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इन दोनों सितारों से पहले भी करीना किसी और के प्यार में पड़ चुकी थी। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि महज 13 साल की उम्र में उन्हें पहली बार प्यार हुआ था और वह उस शख्स को अपना पहला प्यार मानती हैं। उस समय वह उनकी दीवानी थीं और उन्हें देखकर अपना दिल हार बैठी थीं। 

 कौन था बॉलीवुड की बेबो का पहला प्यार ?
करीना कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए दिवंगत फील निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी के बेटे विक्की निहलानी का नाम लिया था। उन्होंने विक्की को अपना पहला प्यार और सोलमेट बताया था। करीना ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके कुछ साल बाद 2003 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने विक्की के साथ अपने खास रिश्ते पर खुलकर बात की और अपनी भावनाएं साझा की थीं। 

एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने विक्की निहलानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि विक्की उनके जीवन के बेहद खास इंसान थे और हमेशा हर परिस्थिति में उनका साथ देते थे। करीना ने यह भी कहा था  कि उन्होंने महज 13 साल की उम्र में विक्की से प्यार हो गया था और  वह उन्हें अपना पहला प्यार मनाती हैं। उस समय दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे और भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई थी। हालाँकि समय के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और आखिरकार दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए। 

नवंबर 2012 में करीना कपूर ने की थी शादी  
विक्की निहलानी से अलग होने के बाद करीना कपूर की जिंदगी में अभिनेता शहीद कपूर आए। दोनों का रिश्ता उस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेम सम्बन्धो में से एक माना जाता था और उनकी जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे। हालाँकि, यह रिश्ता भी लम्बे समय तक नहीं टिक सका और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!