38 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस Surbhi Jyoti के घर गूंजी किलकारियां, बेटी को दिया जन्म

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 01:09 PM

surbhi jyoti baby announcement

Surbhi Jyoti : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Surbhi Jyoti ने 38 साल की उम्र में 13 जून के दिन बेटी को जन्म दिया है। इतनी बड़ी गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी है। आज से एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति के जीवन का एक नया सफर शुरू हो गया है।

Surbhi Jyoti : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Surbhi Jyoti ने 38 साल की उम्र में 13 जून के दिन बेटी को जन्म दिया है। इतनी बड़ी गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी है। आज से एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति के जीवन का एक नया सफर शुरू हो गया है। 

 Surbhi Jyoti Baby Announcement

बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए कपल ने एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था- ||ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है। .हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। इस साथ उन्होंने एक स्पेशल पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें एक गुलाब का फूल है और लिखा हुआ है- It's a Girl! 13 जून, 2026 .

जैसे ही उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी कमेंट करते हुए लिखा, '' येईई... बधाई हो। 

 Surbhi Jyoti Baby Announcement

हमेशा से ही बेटी चाहती थीं Surbhi Jyoti 
खास बात यह है कि एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने बताया था कि उनको और उनके पति को हमेशा से ही एक बेटी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बच्चा बस स्वस्थ होना चाहिए, चाहे कोई भी लेकिन फिर भी वो चाहते थे की उनके घर बेटी आए। 

2024 में सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने की थी शादी 
सुरभि और सुमित ने 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की थी और अब उनके घर नन्ही परी के आगमन से खुशियों का माहौल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!