Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Jun, 2026 02:19 PM

Suhasini Mulay Love Story : फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बिना भी अपनी जिंदगी को पूरी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ जिया है। तब्बू, सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं। एक समय तक बॉलीवुड...
Suhasini Mulay Love Story : फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बिना भी अपनी जिंदगी को पूरी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ जिया है। तब्बू, सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं। एक समय तक बॉलीवुड की अभिनेत्री सुहासिनी मुले भी इन्ही सिंगल अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। लंबे समय तक उन्होंने अकेले जीवन बिताया और 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की। बाद में उनकी शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहासिनी ने अपनी मैरिड लाइफ की कुछ बातें सबके साथ सांझा की। उन्होंने बताया कि 60 साल की उम्र इसलिए उन्होंने शादी की क्योंकि इससे पहले उन्हें कभी किसी को लेकर ऐसा महसूस नहीं हुआ कि ये व्यक्ति मेरा जीवनसाथी बन सकता है।
फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी
इसके बाद सुहासिनी ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। जहां लोग सालों-सालों तक एक-दुसरे का इन्तजार करते हैं लेकिन मेरी लव लाइफ सबसे अलग थी। हमारी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई। इसी के साथ उन्होंने एक चौकाने वाला खुलासा किया कि मैंने फेसबुक सिर्फ इसीलिए चलाना शुरू किया क्योंकि मेरे एक दोस्त ने कहा था कि फेसबुक से काम कुछ ज्यादा जल्दी मिलता है।
सुहासिनी के पति एक बहुत बड़े साइंटिस्ट है और मुझे भी कुछ साइंस में दिलचस्पी थी। इसके बाद मैंने अतुल गुर्तु यानि मेरे पति की प्रोफाइल देखकर उन्हें साइंस से जुड़ा कुछ पूछने के लिए मैसेज कर दिया।
इसके बाद बातें शुरू हुई तो सुहासिनी को पता चला वो भी सिंगल हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं।

सुहासिनी ने बताया कि उनके होने वाले पति ने कभी खुलकर शादी का प्रस्ताव नहीं रखा लेकिन अपनी बातों से यह जरूर जाहिर कर दिया था कि वह रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उस समय उन्होंने इसे मजाक में लेकर हंसकर टाल दिया था, लेकिन यह बात उनके मन में कहीं न कहीं रह गई। हालांकि, उनके मन में एक संदेह भी था कि जब इतने वर्षों तक उन्हें सही जीवनसाथी नहीं मिला, तो आखिर अब अचानक ऐसा व्यक्ति कैसे मिल सकता है।
बहुत सोच-विचार के बाद मैंने इस रिश्ते को एक मौक़ा देने का फैसला किया।
