Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Jun, 2026 05:15 PM

Alia Bhatt : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अल्फ़ा को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका फैंस को लम्बे समय से इन्तजार है। फिल्म के प्रमोशन में जुटी आलिया हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंची।...
Alia Bhatt : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अल्फ़ा को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका फैंस को लम्बे समय से इन्तजार है। फिल्म के प्रमोशन में जुटी आलिया हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बात की बल्कि अपनी बेटी राहा कपूर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की।
Raha को बहुत पसंद है स्पोर्ट्स
इइंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें अभिनय का शुआक था और वह अक्सर आईने के सामने खड़े होकर परफॉर्म किया करती थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या राहा भी आगे चलकर फिल्मों सकती है तो आलिया ने मुसलुराते हुए कहा कि राहा में भी मंच पर छा खूबियां नजर आती हैं।
आलिया के मुताबिक, राहा की रुचियां काफी विविध हैं। उसे खेल-कूद और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद है। इसके अलावा वह संगीत और डांस की भी शौकीन है। आलिया ने बताया कि राहा गानों को बड़े ध्यान से सुनती है और नृत्य करना उसे बेहद पसंद है। खास बात यह है कि वह डांस के स्टेप्स बहुत तेजी से सीख लेती है, जिससे उसकी प्रतिभा साफ झलकती है।

बहुत जल्दी चीजें समझती है राहा कपूर
इसके बाद आलिया ने बताया कि राहा अभी छोटी है लेकिन बहुत जल्दी बड़ी हो रही है। वो किसी भी चीज को देखते ही उसे अडॉप्ट कर लेती है। इसी के साथ एक बार आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था कि राहा का जन्म ही एक्ट्रेस बनने के लिए हुआ है। उसके अंदर एक अलग ही जुनून और चमक है, चाहे वो छोटी है लेकिन जिस भी महफ़िल में जाती है, उसमें रौनक और भी बढ़ जाती है।
