Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jul, 2026 01:46 PM

Karishma Kapoor : करिश्मा कपूर को बॉलीवुड की लोलो कहा जाता है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वो हमेशा से ही अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है और हाल ही में उन्होंने बड़ा कदम उठाया है।
Karishma Kapoor : करिश्मा कपूर को बॉलीवुड की लोलो कहा जाता है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वो हमेशा से ही अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है और हाल ही में उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपना लक्ज़री आशियाना किराए पर दे दिया है। इसके बदले हर महीने उन्हें लाखों रुपए मिलेंगे। हालांकि यह डील अभी की नहीं है बल्कि पिछले वर्ष 2025 के नवंबर को ही इसे फाइनल कर दिया गया था।
करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना घर, मिलेंगे इतने लाख
आपको बता दें कि करउष्मा कपूर ने मुंबई में बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी आशियाना किराए पर दे दिया है और इसका रेंट कम से कम 5.51 लाख रुपये है। इस मुताबिक यदि पूरे साल का हिसाब देखा जाए तो कमाई 66.12 लाख रुपये होगी।
जिस जगह करिश्मा कपूर का ये घर है, यह एरिया मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक है। प्रोफेशनल्स और बड़े-बड़े सितारों की भी पहली पसंद यही होती है।
20 लाख रुपये लिया सिक्योरिटी डिपॉजिट
स्क्वायर यार्ड्स की तरफ से जांचे गए IGR प्रॉपर्टी रेजिस्ट्रेशन दस्तवेजों के अनुसार, हिल रोड स्थित ग्रैंड बे कॉन्डोमिनियम में मौजदू इस लक्ज़री रिहायशी फ्लैट का कार्पेट एरिया 204.38 वर्ग मीटर (लगभग 2,200 वर्ग फुट) है। इस प्रॉपर्टी के साथ तीन कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान 17,100 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की गई। इसके अलावा, इस डील के तहत 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लिया गया है।

पहले भी किराए पर दिया था घर
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब करिश्मा कपूर ने अपना घर किराए पर दिया है। इससे पहले भी 2023 में उन्होंने 5 लाख रुपये में अपना घर किराए पर दिया था।
करिश्मा कपूर का वर्कफ्रंट
इसी के साथ यदि करिश्मा कपूर का काम देखा जाए तो हाल ही में उन्हें एक सीरीज 'ब्राउन में देखा गया था। 2012 में उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखा गया था।
