पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की पहली झलक जारी, आर्या से शोभिता धुलिपाला तक दिखी दमदार स्टारकास्ट

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 01:40 PM

pa ranjith vettuvam first look arya shobita dhulipala starcast

पा. रंजीत की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। मेकर्स ने अब फिल्म की पहली झलक ‘द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ जारी कर दी है, जिसमें एक ऐसी भव्य और रहस्यमयी दुनिया देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पा. रंजीत की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। मेकर्स ने अब फिल्म की पहली झलक ‘द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ जारी कर दी है, जिसमें एक ऐसी भव्य और रहस्यमयी दुनिया देखने को मिल रही है, जहां वर्चस्व की लड़ाई लड़ते कबीले और दमदार किरदार नजर आ रहे हैं।

पहली झलक में दिखी दमदार स्टारकास्ट
‘वेट्टुवम’ की पहली झलक की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट है। आर्या, वी. आर. दिनेश और शोभिता धुलिपाला से लेकर कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमसुंदरम, शबीर कल्लारक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उत्तमन, लिजी, लिंगेश प्रेम कुमार, कविता भारती, अर्जुन, संथा कुमार, मेलोडी, मनीषा, निम्मी, राफेल, विक्रम, नवीन और प्रकाश जैसे कलाकार अलग-अलग और प्रभावशाली लुक में नजर आ रहे हैं।

प्राचीन युद्धकला की ट्रेनिंग लेते दिखे कलाकार
फिल्म की दुनिया को पर्दे पर वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों ने मार्शल आर्ट्स के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय युद्धकला का भी गहन प्रशिक्षण लिया है। फिल्म की झलक में इसकी तैयारी और कलाकारों की मेहनत की झलक भी देखने को मिलती है।

पा. रंजीत की खास सिनेमाई दुनिया की झलक
‘वेट्टुवम’ के जरिए पा. रंजीत एक बार फिर अपनी खास कहानी कहने की शैली और बड़े स्तर की सिनेमाई दुनिया लेकर आ रहे हैं। ‘कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परंबरई’ और ‘थंगालन’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले पा. रंजीत इस बार एक बिल्कुल अलग और महत्वाकांक्षी दुनिया को पर्दे पर उतारते नजर आएंगे।

जी. वी. प्रकाश कुमार के संगीत से बनेगा माहौल
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। उनका संगीत फिल्म की इस रहस्यमयी और भव्य दुनिया को एक अलग माहौल देने वाला है, जो कहानी और किरदारों के प्रभाव को और बढ़ाएगा।

दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘वेट्टुवम’
पा. रंजीत द्वारा लिखित और निर्देशित ‘वेट्टुवम’ तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में पैन-इंडिया रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन और पा. रंजीत ने किया है। यह फिल्म Learn and Teach Production और Neelam Productions के बैनर तले बनी है और दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!