ऐसी बातें सुनके मैं Paralysed हो जाती और... अपनी Body Shaming पर Katrina Kaif ने तोड़ी चुप्पी, लड़कियों को दी ये सलाह...देखें Video

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 06:14 PM

katrina kaif on body shaming

Katrina Kaif on Body Shaming : कैटरीना कैफ हाल ही में अपने बदले हुए वजन और बॉडी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। दरअसल, पिछले महीने जब वह पति विक्की कौशल के साथ के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं

Katrina Kaif on Body Shaming : कैटरीना कैफ हाल ही में अपने बदले हुए वजन और बॉडी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। दरअसल, पिछले महीने जब वह पति विक्की कौशल के साथ के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं, तब कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए बॉडी शेम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उस वक्त सलमान खान जैसी कई बड़ी हस्तियों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कैटरीना का खुलकर बचाव किया था। अब इस पूरे वाकये के बीच कैटरीना कैफ ने बिना किसी का नाम लिए अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इंसान को दूसरों के विचारों या टिप्पिणयों के आधार पर अपनी कीमत तय नहीं करनी चाहिए बल्कि खुद पर भरोसा रखना चाहिए। भले ही उन्होंने सीधे तौर पर ट्रोलिंग का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को हालिया विवाद और बॉडी शेमिंग के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

के ब्यूटी के इवेंट पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलिंग  पर तोड़ी चुप्पी 
8 अक्टूबर को कैटरीना कैफ लंदन  पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड के ब्यूटी के यूके में एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्यूटी  इन्फ्लुएंसर के साथ बातचीत की और सोशल मीडिया पर लोगों की राय के प्रभाव के बारे में अपने विचार साझा किए। 

 

 

कैटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियों को अपनी अहमियत पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है लेकिन अगर कोई व्यक्ति सभी की बातों के अनुसार खुद को ढालने लगे तो इससे उसके अपने फैसले लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

खुद अपनी चीयरलीडर बनो...
कैटरीना का ये वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि- कभी ऐसा समय होता है जब पूरी दुनिया आपकी तारीफ करती है और कभी ऐसा भी समय आता है जब आपको खुद अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर बनना पड़ता है। 

कमेंट सेक्शन में लोग उनकी बातों की खूब तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा-  कितनी समझदारी वाली बात है तो किसी दूसरे व्यक्ति ने लिखा- 'क्वीन ने अपनी बात कह दी। 

2025 में बेटे को दिया था जन्म 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शाही अंदाज में विवाह रचाया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों और चुनिंदा करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!