प्रेगनेंसी के दौरान सब आपको देवी की तरह पूजते हैं लेकिन बच्चा होने के बाद... जजमेंट से परेशान हुई Kiara Advani का छलका दर्द

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 01:43 PM

kiara advani motherhood journey

Kiara Advani Post Pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री  Kiara Advani इन दिनों अपनी मोथरहुड जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों और महिलाओं के प्रति समाज के नजरिए पर खुलकर बात की।

Kiara Advani Post Pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री  Kiara Advani इन दिनों अपनी मोथरहुड जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों और महिलाओं के प्रति समाज के नजरिए पर खुलकर बात की। 

कियारा ने बताया कि मां बनने का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और खूबसूरत बदलाव साबित होता है। उनका मानना है कि इस नए सफर ने उन्होंने खुद को और दुनिया को एक अलग दृष्टिकोण से समझने का मौका दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि अब जो भी निर्देशक उनके साथ काम करेंगे, उन्हें उनका एक नया और अधिक परिपक्व रूप देखने को मिलेगा।

 Kiara Advani Motherhood Journey

उन्होंने कहा कि  मातृत्व केवल जिंदगी का नया अध्याय नहीं है बल्कि यह ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को भीतर से बदल देता है। इस सफर ने उन्हें भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत और संवेदनशील बनाया है। 

कियारा ने इस दौरान महिलाओं के प्रति समाज के व्यवहार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला गर्भवती होती है लोग उसकी खूबसूरती और प्रेगनेंसी ग्लो की तारीफ करते हैं लेकिन बच्चे के जन्म के बाद वही लोग उसके शरीर और लुक्स को लेकर टिप्पणी करने लगते हैं। उनके अनुसार यही वह समय होता है जब एक नई मां को सबसे ज्यादा सहयोग, प्यार और समझ की जरुरत होती है। 

 Kiara Advani Motherhood Journey

अभिनेत्री का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें जज करने के बजाय उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए। कियारा ने यह भी कहा कि जिस तरह के बच्चे के पालन-पोषण में पूरे परिवार और समाज का सहयोग जरुरी होता है, उसी तरह एक नई मां को सँभालने और उसे मजबूत बनाने के लिए भी कई लोगों के समर्थन की आवश्यकता होती है। 

 Kiara Advani Motherhood Journey

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!