मैंने 5 साल पहले ही Eggs फ्रीज करवा लिए थे ... Kriti Sanon ने बताया क्यों उठाया उन्होंने इतना बड़ा कदम, शेयर किया पुराना किस्सा

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 12:28 PM

kriti sanon egg freezing

Kriti Sanon : कृति सेनन का नाम आज तक की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आता है। अभी उनकी उम्र 35 साल की है और उनका नाम कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Kriti Sanon : कृति सेनन का नाम आज तक की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आता है। अभी उनकी उम्र 35 साल की है और उनका नाम कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 5 साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। इसी के साथ उन्होंने अपना एक किस्सा भी शेयर किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया ?

Kriti Sanon Egg Freezing

बढ़ते वजन की वजह से करवाए थे एग्स फ्रीज 
कृति ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया की उन्होंने करीब पांच साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने बेहद सोच-समझकर लिया था। उस समय वह फिल्म मिमी के लिए अपना वजन बढ़ा रही थीं और उनके शरीर में कई बदलाव आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें सलाह दी कि यदि संभव हो तो एग फ्रीज़िंग भविष्य के लिए एक अच्छा विल्कप हो सकता है। यह बात उनके मन में बैठ गई और जब फिल्म के लिए वजन बढ़ाने की तैयारी चल रही थी तब उन्हें लगा कि यही इस प्रक्रिया के लिए सबसे सही समय है। उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए खुद को दिया गया एक बेहतरीन तोहफा बताया। 

साल 2021 में कृति की फिल्म मिमी रिलीज़ हुई थी।  एग फ्रीजिंग एक ऐसी चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें महिला के अंडों (Eggs) को निकालकर सुरक्षित तरीके से बेहद कम तापमान पर संरक्षित किया जाता है। बाद में, जब वह भविष्य में मां बनने का निर्णय लेती है, तो इन्हीं सुरक्षित रखे गए एग्स की मदद से गर्भधारण कर अपने जैविक बच्चे को जन्म दे सकती है।

Kriti Sanon Egg Freezing

बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ डेटिंग चर्चा में हैं कृति सेनन 
खबरों के मुताबिक हाल ही में कृति एक बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों को अक्सर साथ में हर जगह देखा जाता है। हाल ही में दोनों को एक डिनर डेट के दौरान देखा गया। 

कृति सेनन वर्कफ्रंट
आखिरी बार कृति सेनन को 'कॉकटेल 2 में देखा गया। कुछ दिनों पहले ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है और शाहीद कपूर और रश्मिका इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म में खूब कमाई कर ली है। खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति को डॉन 3 में भी देखा जा सकता है। 

Kriti Sanon Egg Freezing

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!