'न मैंने किसी को चुम्मा दिया, न लिया'... Kumar Sanu ने Udit Narayan की Kiss वाली कंट्रोवर्सी पर कसा तंज

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 04:27 PM

kumar sanu on udit narayan kiss controversy

Kumar Sanu and Udit Narayan : 90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार थे। उस दौर में दोनों के बीच बेहतरीन गानों को लेकर अक्सर मुकाबला देखने को मिलता था। हालांकि, वक्त के साथ यह प्रोफेशन कॉम्पिटिशन अच्छी...

Kumar Sanu and Udit Narayan : 90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार थे। उस दौर में दोनों के बीच बेहतरीन गानों को लेकर अक्सर मुकाबला देखने को मिलता था। हालांकि, वक्त के साथ यह प्रोफेशन कॉम्पिटिशन अच्छी दोस्ती में बदल गया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने मजाकिया अंदाज में उदित नारायण की खिंचाई करते हुए उनके साथ जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। 

मजाकिया अंदाज में कुमार सानू ने कसा तंज 
एक इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू से उनकी लोक्रप्रियता और फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस दौरान उदित नारायण के वायरल कॉन्सर्ट वीडियो का भी जिक्र किया। इस वीडियो में उदित नारायण फीमेल फैंस को किस करते नजर आए थे। इसी बात पर कुमार सानू ने हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में अपनी साथी सिंगर की चुटकी ली। 

Kumar Sanu on Udit Narayan Kiss Controversy

इसी के साथकुमार सानू ने कहा, 'नहीं, मुझे कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया और न मैंने किसी को दिया, न मैंने चुम्मा दिया, न लिया, मैंने वो सब नहीं किया। 

इसी बीच कुमार सानू ने अपने और उदित नारायण के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि एक समय जैसा था जब हम दोनों के बीच गाने पाने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती थी लेकिन अब उनके रिश्ते में काफी अपनापन और प्यार है। कुमार सानू के मुताबिक, समय के साथ यह कॉम्पिटशन भी खत्म होता चला गया और अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

क्या थी उदित नारायण की किस वाली कंट्रोवर्सी ?
पूरी कंट्रोवर्सी कुछ इस तरह है कि 2025 में लाइव परफॉरमेंस के दौरान सिंगर उदित नारायण ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गए थे। बीच परफॉरमेंस के एक महिला उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने आई और सिंगर ने सबके सामने महिला फैन को किस कर दिया। जैसे ही वो महिला उदित के गाल पर किस करने लगी की सिंगर ने अपना मुंह घुमा लिया और दोनों के होंठ टच हो गए। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उस दौरान उनकी पुरानी वीडियोस भी काफी सामने आई, जिसमें वो महिलाओं के साथ कुछ अजीब सी हरकतें करते हुए दिखाई दिए। 

Kumar Sanu on Udit Narayan Kiss Controversy

इसके बाद उदित नारायण ने दिया था सबको जवाब
अपनी इस हरकत के बाद कुमार सानू ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा की वो एक शालीन और सभ्य इंसान हैं इसलिए इस तरह की बातों को बढ़ाने का कोई फायदा नही है। उन्होंने बताया कि फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार को देखकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं। भीड़-भाड़ में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद जब भी फैंस को मिलने का मौका दिखता है, वे अपना प्यार जताने की कोशिश करते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!