'राख' के डायरेक्टर प्रोसित रॉय के साथ हाथ मिलाएंगे लक्ष्य, लव स्टोरी में होगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 02:11 PM

lakshya prosit roy film love story psychological twist 2027

एक्टर लक्ष्य जल्द ही 'राख' के डायरेक्टर प्रोसित रॉय के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म रोमांस और साइकोलॉजिकल ड्रामा का अनोखा मेल होगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्टर लक्ष्य लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। अब वह डायरेक्टर प्रोसित रॉय के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। यह फिल्म फिलहाल अनटाइटल्ड है और इसमें रोमांस के साथ साइकोलॉजिकल ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा। 'किल', 'चांद मेरा दिल' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके लक्ष्य इस फिल्म में एक ऐसे किरदार को निभाते दिखाई देंगे, जो उनके पिछले रोल्स से काफी अलग और ज्यादा लेयर्ड होगा।

रोमांस के साथ दिखेगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट
'राख' के निर्देशक प्रोसित रॉय अपनी अलग तरह की कहानी और यूनिक विजन के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह रोमांस की कहानी को साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म की कहानी का इमोशनल पक्ष एक डार्क और रहस्यमयी लेयर से जुड़ा होगा, जो इसे पारंपरिक लव स्टोरी से अलग बनाएगा। ऐसे में लक्ष्य और प्रोसित रॉय की यह जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आने की उम्मीद है।

दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग
फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और मेकर्स प्रोजेक्ट से जुड़े बाकी कलाकारों को फाइनल करने में जुटे हैं। खास तौर पर फिल्म की फीमेल लीड की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि फीमेल लीड की कास्टिंग कहानी में एक नया और दिलचस्प आयाम जोड़ सकती है। मेकर्स दिसंबर 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
लक्ष्य और प्रोसित रॉय की यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने का लक्ष्य लेकर चल रही है। हालांकि, फिल्म के टाइटल, फीमेल लीड और अन्य कास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। लक्ष्य के लिए यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह इसमें रोमांटिक कहानी के साथ एक साइकोलॉजिकल और ज्यादा जटिल किरदार को एक्सप्लोर करते नजर आएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!