Mithun Chakraborty की बहु Madalsa Sharma ने खोली इंडस्ट्री की पोल...जब डायरेक्टर ने उन्हें कहा “मेरे सामने बिकिनी पहनकर आओ”

Edited By Updated: 01 May, 2026 01:55 PM

madalsa sharma

Madalsa Sharma : टीवी की दुनियां देखने में जितनी सुन्दर लगती है उसके पीछे का सच उतना ही काला है। चकाचौंद भरी इस दुनियां में किसी का अंदाजा नहीं लगाया जा  सकता है कि कौन कैसा है। आज-कल इंटरव्यू या पॉडकास्ट के जरिए रोज कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता है।

Madalsa Sharma : टीवी की दुनियां देखने में जितनी सुन्दर लगती है उसके पीछे का सच उतना ही काला है। चकाचौंद भरी इस दुनियां में किसी का अंदाजा नहीं लगाया जा  सकता है कि कौन कैसा है। आज-कल इंटरव्यू या पॉडकास्ट के जरिए रोज कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता है। ऐसा ही एक इंडस्ट्री का काला राज फिर से उभर के सामने आया है। अनुपमा सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली काव्या यानि Madalsa Sharma ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस तरह बचपन में उन्हें हरास किया गया है। 

Madalsa Sharma

Madalsa Sharma ने बताया की जब वो 19 साल की थी तो किसी फिल्म के लिए वो बड़े डायरेक्टर के पास पहुंची तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उनसे डिमांड की थी सबसे पहले बिकिनी पहनकर बॉडी दिखाओ, मुझे चाल-ढ़ाल देखनी है। 

उनके ब्यान के अनुसार उन्हें डायरेक्टर ने सिर्फ यह कहकर बुलाया था कि उन्हें फिल्म के तहत कोई मीटिंग करनी है। इसके बाद उन्होने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि बिकनी पहनकर दिखाओ। उस समय मदालसा बहुत छोटी थी। इसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि वो ऐसा इसलिए चाहते हैं क्योंकि वो अपनी फिल्म की हीरोइन को चेक करना चाहते हैं कि मैं बिकनी में कैमरे के सामने कम्फर्टेबल हूं या नहीं। 

Madalsa Sharma

मदालसा ने दिया यह जवाब 
मदालसा का यह जवाब आज-कल की पीढ़ी के लिए मिसाल है, जो इस तरह के लोगों से डर कर रहते हैं। मदालसा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि में एक हीरोइन हूँ और आप जो भी कहेंगे में कैमरे के सामने पहन लूंगी,वो भी बिना किसी डर के। यदि अगर आप कहें कि में आपके सामने पहनूं तो में ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकती। मदालसा ने कहा कि चाहे वो छोटी थी लेकिन इसी के साथ स्मार्ट भी थी तब उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा, ''में किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहती'' । इतना बोलने के बाद वो कमरे से बाहर चली गईं। 

Madalsa Sharma
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!