धक-धक गर्ल Madhuri Dixit का फिर चला जादू, पति Dr. Nene संग शेयर की रोमांटिक Photos

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 03:30 PM

madhuri dixit pink saree

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति डॉ. श्री राम नेने के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति डॉ. श्री राम नेने के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरों के साथ माधुरी ने अपने पति के लिए एक भावुक और प्यार भरा सन्देश भी लिखा, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Madhuri Dixit Pink Saree

पिंक साड़ी में माधुरी ने बिखेरा जलवा 
ये तस्वीरें बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान ली गई थीं, जिन्हे माधुरी दीक्षित ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में माधुरी गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति डॉ.  श्री राम नेने ब्लैक सूट में बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। दोनों का एलिगेंट लुक और शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

Madhuri Dixit Pink Saree

माधुरी की दिलकश अदाओं ने जीता सबका दिल 
हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

Madhuri Dixit Pink Saree

फैंस द्वारा उनकी इन तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है। उनका यह खास अंदाज सबको उनकी तरफ खींच रहा है। 

गुलाबी साड़ी पहनकर वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। 

एक तस्वीर में माधुरी अपने पति को प्यार से गले लगाती हुई दिख रही हैं। 

कुछ अन्य तस्वीरों में वह अपने पालतू डॉगी के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

Madhuri Dixit Pink Saree

17 अक्तूबर 1999 में हुई थी माधुरी की शादी 
आपको बता दे कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शादी 17 अक्तूबर 1999 को हुई थी। माधुरी और श्री राम नेने के दो बेटे हैं। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!