मुझे छोटा कलाकार समझकर किनारे कर दिया... कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में न बुलाने पर छलका Mithun Chakraborty का दर्द

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 04:50 PM

mithun chakraborty

Mithun Chakraborty : पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया कि वे कोलकाता में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। खास बता यह है कि वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म...

Mithun Chakraborty : पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया कि वे कोलकाता में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। खास बता यह है कि वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी से जुड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए थे। 

Mithun Chakraborty

शायद मुझे छोटा कलाकार समझते हैं 
मीडिया से बातचीत के दौरान मिथुन ने कहा की उन्हें फिल्म फेस्टिवल में बुलावा नहीं मिला। उन्होंने अपनी आने वाली यात्रा के जिक्ट करते हुए कहा की वहां उन्हें फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जबकि अपने ही राज्य में उन्हें न्योता नहीं दिया गया। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा की शायद उन्हें बंगाली फिल्मों में कम काम करने की वजह से छोटा कलाकार समझ लिया गया हो। उनका कहना था यह बयान उस समय सामने आया है, जब बंगाली सिनेमा के महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मौके पट पूरे साल चलने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। 
मिथुन का यह बयान उस समय सामने आया है, जब  बंगाली सिनेमा के महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मौके पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। 

बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने बताया की उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी का जश्न बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है। उनके मुताबिक, सरकार ने आयोजन को लेकर एक प्रेजेंटेशन  तैयार किया है और फिल्म जगत से जुड़े लोगों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तम कुमार के शानदार काम के साथ-साथ उनके संघर्ष से लेकर स्टारडम तक पहुंचने के सफर को भी सामने लाना है।

Mithun Chakraborty

बंगाली सिनेमा के महानायक थे उत्तम कुमार 
3 सितंबर 1926 को उत्तम कुमार का जन्म हुआ था। उत्तम कुमार बंगाली सिनेमा के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक थे। 24 जुलाई 1980 को 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अपने करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं लेकिन शुरुआती सफर उनके लिए काफी मुश्किल भरा था क्योंकि  उनके शुरुआती करियर में बॉक्स-ऑफिस पर कई फिल्में फ्लॉप रहीं, जिसकी वजह से उन्हें फ्लॉप मास्टर जनरल का निकनेम मिला। उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी बंगाली सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक जोड़ियों में से एक बन गई; उनकी फिल्मों में 'अग्नि परीक्षा', 'हरानो सुर' और 'सप्तपदी' शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!