रेल यात्रियों के लिए Good News: 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट और कौन-कौन से होंगे रूट

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 10:30 AM

7 new amrit bharat express trains indian railways prayagraj lokmanya tilak

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सफर पहले से और लग्जरी और सुविधानजन हो जाएगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने देश भर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों का लक्ष्य लंबी दूरी के...

नई दिल्ली: भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सफर पहले से और लग्जरी और सुविधानजन हो जाएगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने देश भर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों का लक्ष्य लंबी दूरी के यात्रियों को कम किराए पर बेहतर, अधिक आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करना है।  प्रस्तावित 7 सेवाएं उत्तरी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड ने धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22363/22364) को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन झारखंड और तमिलनाडु के बीच की दूरी तय करेगी और रास्ते में कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी।

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के मेन स्टॉपेज:

-धनबाद, गोमो, पारसनाथ और हज़ारीबाग़ रोड
-कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन और सासाराम
-भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्ज़ापुर और प्रयागराज छिवकी
-कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी
-बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह और सिरपुर कागजनगर
-मंचेरियल, पेद्दापल्ली, वारंगल, महबुबाबाद, खम्मम और विजयवाड़ा
-ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर, रेनिगुंटा, तिरुत्तानी, काटपाडी और जोलारपेट्टई
-सेलम, इरोड और तिरुपुर
-प्रयागराज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे ने प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (20436/20435) को भी मंजूरी दे दी है। यह प्रस्तावित साप्ताहिक सेवा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा को आसान बनाएगी।

Proposed major stops: प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण।

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (20437/20438) को भी साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दी गई है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी।

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस के मेन स्टॉपेज:
प्रयागराज और फ़तेहपुर
गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला
आगरा ईदगाह, बयाना और हिंडौन सिटी
गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर और कोटा
रामगंजमंडी, भवानीमंडी और रतलाम
वडोदरा और उधना
सूबेदारगंज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस

सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (14121/14122) को भी साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दी गई है। यह ट्रेन प्रयागराज क्षेत्र को मुंबई से जोड़ेगी।

सूबेदारगंज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित प्रमुख स्टॉपेज
सूबेदारगंज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे।

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
इस प्रस्तावित ट्रेन से पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा आसान हो जाएगी. रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15095/15096) को साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दे दी है।

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के मेन स्टॉपेज:

-गोरखपुर, खलीलाबाद और बस्ती, गोंडा और बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मोरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली
-गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस
-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (15085/15086) भी साप्ताहिक चलेगी। यह ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश को राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के रास्ते मुंबई से जोड़ेगी।
-गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित प्रमुख स्टॉपेज:
-गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा किला, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस।

चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड की मंजूरी पाने वाली सातवीं ट्रेन चार्लापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (22075/22076) है। यह सेवा तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ेगी।

चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित प्रमुख स्टॉपेज:
-चार्लापल्ली, काजीपेट और पेद्दापल्ली
-मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर और नागपुर
-बैतूल, इटारसी और भोपाल
-बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और उरई
-पुखरायां और कानपुर सेंट्रल
-ऐशबाग, लखनऊ शहर और गोमतीनगर
-बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!