कभी इंडस्ट्री को दी 100 से भी ज्यादा हिट फिल्में, आज वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं ये एक्टर, रजनीकांत ने 1 लाख रुपए देकर की मदद

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 07:18 PM

mohan sharma struggle

Mohan Sharma Life Tragedy : बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर खूब नाम, दौलत और शोहरत हासिल की लेकिन वक्त के साथ उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें आर्थिक तंगी और कई मुश्किल हालात का...

Mohan Sharma Life Tragedy : बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर खूब नाम, दौलत और शोहरत हासिल की लेकिन वक्त के साथ उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें आर्थिक तंगी और कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मोहन शर्मा भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं, जो कभी बेहद सफल और संपन्न थे लेकिन जीवन के अंतिम पड़ाव में संघर्षों से जूझते नजर आए। 

 रजनीकांत ने बढ़ाया मदद का हाथ 
एक समय में कई फिल्मों में मुख्य किरदार अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले मोहन शर्मा आज एक वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया कि कठिन समय में केवल रजनीकांत ने उनका साथ दिया। 

उन्होंने बताया कि पैर में गांठ होने के कारण उन्हें बड़ी सर्जरी करानी पड़ी, जिसकी वजह से लंबे समय तक चलने-फिरने में परेशानी रही। इसके अलावा 
लिगामेंट की चोट के चलते भी ऑपरेशन करवाना पड़ा। इन सभी इलाजों पर उनके करीब 4 से 5 लाख रूपये खर्च हो गए। 

मोहन शर्मा ने आगे कहा की वह हाई ब्लड  प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। रोजाना उन्हें इन्सुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं और सिर्फ दवाइयों पर ही लगभग 35 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आर्थिक मदद के लिए उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय से भी सहायता की अपील की है। 

कभी पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के पड़ोसी थे
अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए मोहन शर्मा ने बताया कि एक समय वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के पड़ोसी हुआ करते थे। उन्होंने उनकी आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि एक दिन जयललिता के घर की कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। 

इतना सुनते ही एक्टर मोहन तुरंत उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जयललिता ने उनसे पूछा कि वह इतने परेशान क्यों दिखाई दे रहे हैं। इसपर मोहन ने कहा की उन्होंने उनकी गंभीर तबीयत की खबर सुनी है। जवाब में जयललिता ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं मोहन, मैं सिर्फ दो दिन के लिए अपोलो अस्पताल जा रही हूं और फिर वापस आ जाऊंगी।" मोहन शर्मा के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री से वह आखिरी व्यक्ति थे, जिन्होंने जयललिता को उनके घर पर देखा था।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं 
आपको बता दें की मोहन शर्मा ने अपने करियर में कम से कम 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।  फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को देखते हुए वह साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। हालांकि, आज उनकी जिंदगी पहले से बिल्कुल अलग है। बढ़ती उम्र और परिवार की देखभाल न मिलने के कारण वह अब एकांत में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!