ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं, राम मंदिर दान घोटाले को लेकर बोलें Mukesh Khanna, चढ़ावा बंद कीजिए...

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 04:57 PM

mukesh khanna on ayodhya ram mandir

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: हाल ही में जो अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला हुआ है, उस वजह से हर जगह बस इसी घोटाले को लेकर चर्चा हो रही है। जांच में अहम जानकारियां सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर...

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: हाल ही में जो अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला हुआ है, उस वजह से हर जगह बस इसी घोटाले को लेकर चर्चा हो रही है। जांच में अहम जानकारियां सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोपों ने लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। मामले के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय  ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच टीवी इंडस्ट्री के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने इस मामले पर अपनी राय रखी है। इसी के साथ उन्होंने खासतौर पर श्रद्धालुओं को सलाह भी दी है। 

Ram Mandir Donation Scam

मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर सांझा की अपनी राय 
शक्तिमान यानि की मुकेश खन्ना ने इस मामले को लेकर खासतौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और लिखा है- मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता, बीच में कहीं खो जाता है।

लूट मची पड़ी है। कहावत है ना लूट सके तो लूट और लूटने वाले यहाँ भरे पड़े हैं।

मैंने एक बार कहा था - भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान , फिर भी मेरा देश है महान। 

लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूँ ? चोर,डाकू या बेईमान ? इनमे से कोई नहीं ! क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं,भगवान को भी लूट रहे हैं !!!

मैं सिर्फ़ भक्तों को सलाह दूंगा कि - ना रहेगा बांस,ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही - ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला ! सो चढ़ावा, चढ़ाना बंद कीजिए। ख़ास तौर पर पैसों और गहनों का, भगवान ख़ुश होंगे।

Ram Mandir Donation Scam

क्या है पूरा मामला ?
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि कुछ दिनों पहले ही एसआईटी की तरफ से एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें कुछ ऐसे खुलासे हुए, जिसने पूरे देश को हिला के रख दिया। खुलासे में यह खबर सामने आई कि पिछले 40 दिनों में मंदिर में 70 बार चढ़ावा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Ram Mandir Donation Scam

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!