गणेश उत्सव पर दिखा ‘तुम्बाड’ का जबरदस्त क्रेज, कई शहरों में सजे फिल्म की थीम वाले गणेश पंडाल

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 05:55 PM

tumbbad craze on ganesh chaturthi as fans create themed ganpati pandals

गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के कई शहरों में ‘तुम्बाड’ थीम वाले गणेश पंडाल देखने को मिले। हस्तर से लेकर फिल्म की डरावनी दुनिया तक, पंडालों में ‘तुम्बाड’ के आइकॉनिक विजुअल्स की झलक देखने को मिली, जो फिल्म की मजबूत कल्ट फैन फॉलोइंग को दिखाती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोहम शाह की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ ने समय के साथ देश ही नहीं, दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म की अनोखी कहानी, लोककथाओं से प्रेरित दुनिया, शानदार विजुअल एस्थेटिक और दमदार कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इसे एक मजबूत कल्ट फॉलोइंग दिलाई। यही वजह है कि आज भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार है। 2024 में दोबारा रिलीज होने के बाद ‘तुम्बाड’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में शामिल हुई और इसकी दूसरी पारी को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝘗𝘳𝘪𝘺𝘢 | 𝘤𝘢𝘮𝘦𝘳𝘢𝘳𝘰𝘭𝘭 𝘴𝘵𝘰𝘳𝘪𝘦𝘴 ♡ (@itsvibewithpriya)

गणेश चतुर्थी पर नजर आया ‘तुम्बाड’ का असर
‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है और इसी बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर भी फिल्म का क्रेज देखने को मिला। देश के कई हिस्सों में ‘तुम्बाड’ थीम वाले गणेश पंडाल बनाए गए। सोशल मीडिया पर इन पंडालों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सामने आ रहे हैं। इन पंडालों में फिल्म की डरावनी और रहस्यमयी दुनिया को अलग-अलग अंदाज में दोहराया गया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chocolate  🍫🚩 (@sukesh_purohit)

हस्तर से लेकर डरावने गलियारों तक दिखी फिल्म की दुनिया
कई पंडालों में फिल्म के चर्चित किरदार हस्तर को दीवारों से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। कहीं डरावनी लाल दीवारों और अंधेरे माहौल के जरिए ‘तुम्बाड’ की दुनिया को तैयार किया गया, तो कहीं एंट्रेंस पर बर्तन जैसी चीज पकड़े देवी की मूर्ति ने लोगों का ध्यान खींचा। गणेश प्रतिमा के पीछे का डरावना बैकग्राउंड और फिल्म की दुनिया से प्रेरित गलियारों ने पंडालों को अलग लुक दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए इन वीडियो और तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की लोकप्रियता आज भी फैंस के बीच कितनी मजबूत है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ꧁⁣ꜱoumik Chakraborty ꧂( som) (@__soumik_raj_chakraborty)

‘तुम्बाड 2’ में नवाजुद्दीन और आलिया भट्ट की एंट्री
‘तुम्बाड’ की लोकप्रियता को देखते हुए अब दर्शकों की नजर इसके सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ पर है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। सीक्वल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब आलिया भट्ट के भी अहम भूमिका में शामिल होने की खबर सामने आई है। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने जुलाई में इस कास्टिंग का ऐलान किया था। इसके बाद सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट के एक साथ आने से फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!