गिन्नी वेड्स सनी 2 का नया गाना ‘ऐ खुदा’ रिलीज, सुनाता है दिल को छू जाने वाली कहानी

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 01:51 PM

new track aye khuda captures the pain of love in ginni weds sunny 2

फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और खास तोहफा पेश किया है। जहां फिल्म का पहला गाना “छाप तिलक” अपनी एनर्जी और बीट्स के चलते लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा था, वहीं अब रिलीज़ हुआ नया ट्रैक “ऐ खुदा” दिल के टूटने के दर्द को...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और खास तोहफा पेश किया है। जहां फिल्म का पहला गाना “छाप तिलक” अपनी एनर्जी और बीट्स के चलते लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा था, वहीं अब रिलीज़ हुआ नया ट्रैक “ऐ खुदा” दिल के टूटने के दर्द को बखूबी बयां करता है। यह गाना फिल्म के इमोशनल पहलू को सामने लाता है और कहानी के उस मोड़ को दर्शाता है, जहां प्यार में जुदाई का दर्द गहराई से महसूस होता है।

दर्द, तड़प और अधूरी मोहब्बत की झलक
गाने का म्यूजिक वीडियो सनी के इमोशनल सफर को दिखाता है, जिसमें उसकी और जिन्नी की पुरानी यादों को फ्लैशबैक के जरिए खूबसूरती से पिरोया गया है। हर फ्रेम में दर्द, तड़प और अधूरी मोहब्बत की झलक दिखाई देती है। यह गाना उन सभी लोगों के दिल को छू सकता है, जिन्होंने कभी प्यार में खोने का दर्द महसूस किया हो।

“ऐ खुदा” को उस्मान खान ने कंपोज़ और लिखा है। उनके शब्दों में जुदाई की खामोशी और खालीपन साफ झलकता है। गाने को अपनी आवाज़ दी है अल्तमश फरीदी ने, जिनकी गहराई से भरी आवाज़ इस ट्रैक को और भी असरदार बनाती है। वहीं प्रोड्यूसर आमिर खान ने म्यूजिक में ऐसी भावनात्मक परतें जोड़ी हैं, जो इसे एक सिनेमैटिक अनुभव देती हैं।

गाने को लेकर अभिनेता अविनाश तिवारी ने कहा, “किसी भी लव स्टोरी में म्यूजिक उसकी धड़कन होता है, खासकर तब जब कहानी एक मुश्किल मोड़ पर पहुंचती है। ‘ऐ खुदा’ उस पल को कैद करता है जब सनी, जिन्नी के लिए अपने जज़्बातों से जूझ रहा होता है। इस गाने की शूटिंग मेरे लिए काफी इंटेंस रही और मुझे यकीन है कि दर्शक इसकी सच्चाई से जुड़ पाएंगे।

अभिनेत्री मेधा शंकर ने कहा, “जहां पहला गाना एक जश्न जैसा था, वहीं ‘ऐ खुदा’ हमारे किरदारों के इमोशनल और कमजोर पक्ष को सामने लाता है। यह एक ऐसा गाना है जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके दिल में रहता है। भले ही यह सनी के नजरिए से दिखाया गया हो, लेकिन इसमें जिन्नी और सनी दोनों का दर्द झलकता है।

सिंगर अल्तमश फरीदी ने भी इस गाने को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, जब मैंने पहली बार इस कंपोज़िशन को सुना, तभी समझ गया था कि इसमें आवाज़ को बहुत रॉ और दिल से पेश करना होगा। ‘ऐ खुदा’ सिर्फ उदासी का गाना नहीं है, बल्कि यह उस सवाल की तलाश है जो इंसान को अकेलेपन में घेर लेता है।

जिन्नी वेड्स सनी 2 कब होगी रिलीज
फिल्म ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ को ज़ी स्टूडियोज़ और साउंड्र्या प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिलहाल, “ऐ खुदा” गाना सोनी म्यूजिक पर रिलीज़ हो चुका है और सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह गाना निश्चित ही इस साल के सबसे भावुक और यादगार ट्रैक्स में अपनी जगह बनाने वाला है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!