Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 May, 2026 01:00 AM

मेष- आज धन लाभ और पारिवारिक खुशियां मिल सकती हैं। अपने
मेष- आज धन लाभ और पारिवारिक खुशियां मिल सकती हैं। अपने काम पर ध्यान दें, सक्सेस मिलेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष- आज नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
उपाय: पीली दाल और हल्दी का दान करें।
मिथुन- मन शांत रहेगा और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें।
उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।
कर्क- बिजनेस में सक्सेस मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय: चावल का दान करें।
सिंह- बड़ा लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
कन्या- जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
तुला- हड़बड़ी में नुकसान हो सकता है, धैर्य से कोई भी काम करें।
उपाय: जरूरतमंदों को काले कंबल या तिल का दान करें।
वृश्चिक- आप जिनसे मिलने जा रहे हैं, उनसे मुलाकात सुखद रहेगी।
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ अर्पित करें।
धनु- फंसा हुआ धन मिल सकता है, कठिन परिश्रम करना होगा।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
मकर- पुराने दोस्त मिलेंगे, अतीत की यादें जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कुंभ- जरूरी काम भूलने से बॉस नाराज हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं।
मीन- अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोलना पड़ सकता हैं, आत्मग्लानी होगी।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।