प्यार हो तो ऐसा, Shefali Jariwala की याद में Parag Tyagi ने शुरू की 21 की साधना, बोलें- प्रेम आत्मा से होता है शरीर से नहीं

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 05:47 PM

parag tyagi honors shefali jariwala with 21 day sadhana

Parag Tyagi : पराग त्यागी और शेफाली की जोड़ी हमेशा से ही सबकी फेवरेट रही है लेकिन जब से शेफाली ने दुनिया को अलविदा कहा है, उस दिन से लेकर आज के दिन तक उनके पति उनको हमेशा याद करते हैं। हाल ही में पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल वीडियो...

Parag Tyagi : पराग त्यागी और शेफाली की जोड़ी हमेशा से ही सबकी फेवरेट रही है लेकिन जब से शेफाली ने दुनिया को अलविदा कहा है, उस दिन से लेकर आज के दिन तक उनके पति उनको हमेशा याद करते हैं। हाल ही में पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल वीडियो पोस्ट की, जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज हिन्दू पंचाग के अनुसार शेफाली की पहली पुण्यतिथि  है। इस मौके पर पराग ने बताया कि उन्होंने  21 दिनों की एक नई आध्यात्मिक साधना शुरू की है।

वीडियो में पराग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी हर साधना का उदेश्य हमेशा शेफाली की आत्मा के लिए शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा समर्पित करना रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार की साधना का संकल्प भी यही है कि इससे मिलने वाला पुण्य और आशीर्वाद सबसे पहले उनकी पत्नी तक पहुंचे। 

इसी के साथ प्रेम पर अपनी भावनाएं भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चा प्यार केवल शरीर तक सीमित नहीं होता बल्कि आत्मा से जुड़ा होता है। उनका मानना है कि आत्मिक रिश्ते कभी समाप्त नहीं होते इसलिए शेफाली आज भी उनके जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वह आज भी शेफाली की मौजूदगी को महसूस करते हैं और चाहते हैं कि उनके प्रशंसक भी उन्हें उसी प्रेम और सम्मान के साथ याद करते रहें। 

उन्होंने लोगों से शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी है। गौरमतलब है कि पिछले साल के दौरान पराग त्यागी ने कई सामाजिक और सेवा कार्यों के जरिए भी अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी है। वे लगातार दान-पुण्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई थी शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की लव स्टोरी
आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात एक बार पार्टी के दौरान हुई थी, कॉमन दोस्तों के जरिए दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!