परिवार संग 'आदर्श बाल विद्यालय' देख भावुक हुईं अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी ने दिया मजेदार रिएक्शन

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 04:23 PM

parmeet sethi s funny review of archana s performance

अर्चना की एक्टिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए परमीत सेठी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आखिरकार अब मुझसे सीख गई।" इस पर अर्चना ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "बिल्कुल सही कहा।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह हाल ही में अपने बेटे आर्यमान सेठी के नए व्लॉग में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ अपनी नई प्राइम वीडियो सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' देखी। खास बात यह रही कि अर्चना ने बताया कि वह अपनी ही एक्टिंग को ज्यादा देखना पसंद नहीं करतीं, लेकिन कई सालों बाद उन्होंने पहली बार अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ बैठकर यह सीरीज देखी।

सालों बाद खुद का काम देखने बैठीं अर्चना
व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि वह आमतौर पर अपनी परफॉर्मेंस नहीं देखती हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी एक्टिंग बहुत कम देखती हूं। आज बहुत सालों बाद देखूंगी और वो भी तुम लोगों के साथ। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और सभी की परफॉर्मेंस शानदार है।" उन्होंने दर्शकों से भी अपील की कि वे प्राइम वीडियो पर 'आदर्श बाल विद्यालय' जरूर देखें।

बेटे आर्यमान ने की मां की तारीफ
सीरीज देखने के बाद आर्यमान सेठी ने अपनी मां अर्चना की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्हें शो काफी पसंद आया और सभी कलाकारों का काम शानदार लगा। परिवार के साथ सीरीज देखने का यह पल काफी खास रहा।

परमीत सेठी के कमेंट पर अर्चना का मजेदार जवाब
अर्चना की एक्टिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए परमीत सेठी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आखिरकार अब मुझसे सीख गई।" इस पर अर्चना ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "बिल्कुल सही कहा। इनसे मैंने यही सीखा है कि क्या नहीं करना है।" दोनों के बीच की यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

क्या है 'आदर्श बाल विद्यालय' की कहानी?
प्राइम वीडियो की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा कहानी है, जिसमें उम्मीद, हिम्मत और एकजुटता जैसे विषयों को मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है। कहानी एक ऐसे हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सीमित संसाधनों और रोजमर्रा की परेशानियों के बावजूद अपने स्कूल को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

हिमांक गौर ने किया निर्देशन
इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इसे बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। सात एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नुपुर पाई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने लिखी है।

के के मेनन समेत कई कलाकारों की अहम भूमिका
सीरीज में के के मेनन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम हो रही सीरीज
'आदर्श बाल विद्यालय' अब प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है। यह सीरीज भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!