बाली में भीषण हादसे का शिकार हुईं फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, एयर एम्बुलेंस से लाया जाएगा भारत

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 02:13 PM

famous bollywood actress meets with a horrific accident in bali

एक बयान में कहा गया, 'काम और छुट्टियां मनाने के लिए बाली गईं नुसरत भरूचा एक हादसे का शिकार हो गई हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। वह फिलहाल बाली के अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

मुंबई: अभिनेत्री नुसरत भरूचा इंडोनेशिया की राजधानी बाली में एक हादसे का शिकार हो गई हैं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। उनकी प्रचार टीम ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें मुंबई लाया जा रहा है जहां उनकी सर्जरी होगी। प्रचार टीम ने बताया कि अभिनेत्री फिलहाल बाली के एक अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में हैं, जहां वह काम करने के साथ ही छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थीं। 

PunjabKesari

एक बयान में कहा गया, ''काम और छुट्टियां मनाने के लिए बाली गईं नुसरत भरूचा एक हादसे का शिकार हो गई हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। वह फिलहाल बाली के अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद नुसरत की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।'' बयान में कहा गया, ''इस समय हमारी पहली प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हम नुसरत को 'एयर एम्बुलेंस' के जरिए बाली से मुंबई लाने के इंतजाम कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी।'' बयान के अनुसार, चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए भरूचा को आराम और उबरने के लिए समय चाहिए होगा, जिससे अगले कुछ हफ्तों के उनके काम पर असर पड़ सकता है। 

PunjabKesari

प्रचार टीम ने लोगों से अभिनेत्री की गोपनीयता का सम्मान करने और उन्हें अपने इलाज तथा स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान केंद्रित करने देने का अनुरोध किया है। बयान में कहा गया, ''हम सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं तथा उचित समय आने पर आगे की जानकारी साझा करेंगे।'' भरूचा ने 2006 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान 2010 की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 2011 में कार्तिक आर्यन के साथ आई 'प्यार का पंचनामा' से मिली। भरूचा जल्द ही रेमो डीसूजा के निर्देशन में बन रही एक एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!