Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Aug, 2026 04:19 PM

मुंबई, 5 अगस्त (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर मुंबई के गोरेगांव में संपन्न हुआ, वह बल्ड कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और पुत्र विक्रमादित्य है।
मुंबई, 5 अगस्त (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर मुंबई के गोरेगांव में संपन्न हुआ, वह बल्ड कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और पुत्र विक्रमादित्य है। परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे प्रदीप रावत ने मंगलवार देर शाम कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली, वह 74 वर्ष के थे। प्रदीप रावत ने अभिनय करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। जिसमें वह अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आए थे।
गजनी में विलेन के किरदार से मिली लोकप्रियता
प्रदीप ने इसके अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। गजनी में विलेन का किरदार निभाकर उन्हें काफी पहचान मिली। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व, भारी आवाज़ और खास अंदाज़ में डायलॉग बोलने के तरीके ने इस किरदार को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार विलेन में से एक माना जाता है। उनका करियर तीन दशक से भी ज़्यादा लंबा रहा। वह खास तौर पर नेगेटिव और कैरेक्टर रोल में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। वह कई बेहतरीन फिल्मों में नज़र आए थे, जिनमें जॉन मैथ्यू मैथन की ‘सरफरोश' (1999) और आशुतोष गोवारिकर की‘लगान'(2001) शामिल हैं। दोनों फिल्मों में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।
रंगमंच से की थी करियर की शुरुआत
उत्तराखंड में जन्में प्रदीप सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी। थिएटर में लंबे अनुभव ने उनकी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और दमदार संवाद अदायगी को नई पहचान दी। उन्होंने विशेष रूप से गंभीर सहायक और खलनायक की भूमिकाओं में एक भरोसेमंद चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म जगत के कई सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और अभिनय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे अनुभवी कलाकार को खो दिया, जिसकी दमदार आवाज, प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और यादगार अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।