विदेश में रहकर भी संस्कृति नहीं भूलीं Preity Zinta, सावन के आखिरी सोमवार पर Paris में किए कनपथी मंदिर के दर्शन

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 03:53 PM

preity zinta temple visit in paris

Preity Zinta : एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सावन के आखिरी सोमवार को पेरिस में गणपति मंदिर के दर्शन किए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक शेयर की।

Preity Zinta : एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सावन के आखिरी सोमवार को पेरिस में गणपति मंदिर के दर्शन किए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक शेयर की।

प्रीति ने मंदिर जाने का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रार्थना करती, दीये जलाती और आशीर्वाद लेती हुई दिखीं। सफेद कपड़ों में सजी एक्ट्रेस मंदिर में रीति-रिवाजों में हिस्सा लेती हुई नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, "किसने सोचा था कि सावन के आखिरी सोमवार को मैं पेरिस के सबसे खूबसूरत भारतीय मंदिर जाऊंगी। इस अचानक बने प्लान ने मुझे भावुक कर दिया क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरा यहां आना पहले से ही तय था। वाह ! ईश्वर और ब्रह्मांड के काम करने के तरीके अनोखे होते हैं। इस मंदिर के दर्शन के बाद मेरी पेरिस की छोटी सी यात्रा बहुत यादगार बन गई है। अगर आप पेरिस में हैं, तो कनपथी मंदिर जरूर जाएं। मुझे यकीन है कि आपको भी यह उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया। मुझे यहां लाने और मेरी यात्रा को खास बनाने के लिए मेरी प्यारी दोस्त shailzaswami का शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं, हर हर महादेव। एक्ट्रेस की इस पोस्ट से उनके आध्यात्मिक पक्ष की झलक मिली; उन्होंने बताया कि यह प्लान बहुत अचानक बना था और मंदिर जाने का अनुभव ऐसा था मानो उन्हें यह अनुभव करना ही था।

प्रीति अक्सर अपनी आस्था और आध्यात्मिकता के बारे में बात करती रही हैं। काम की बात करें तो, प्रीति ने हाल ही में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फ़िल्म 'बंटवारा 1947' के साथ आठ साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।

14 अगस्त को रिलीज हुई इस फ़िल्म में प्रीति के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अन्य कलाकार हैं। 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी 'बंटवारा 1947' में प्रीति ने हमीदा का किरदार निभाया है, जो सनी देओल के किरदार की पत्नी है। इस फ़िल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और यह बड़े पर्दे से कई सालों की दूरी के बाद प्रीति की सिनेमा में वापसी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!