प्राइम वीडियो के 10 साल पूरे, प्राइम डे 2026 से पहले धमाकेदार लाइन-अप किए अनाउंस

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 03:45 PM

prime unveils 15 titles ahead of prime day 2026

भारत में प्राइम वीडियो अपने 10वें साल में एंट्री के साथ दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आया है। प्राइम डे 2026 (4 जुलाई से 6 जुलाई) से पहले ही प्लेटफॉर्म ने 15 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज का धमाकेदार लाइन-अप पेश किया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में प्राइम वीडियो अपने 10वें साल में एंट्री के साथ दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आया है। प्राइम डे 2026 (4 जुलाई से 6 जुलाई) से पहले ही प्लेटफॉर्म ने 15 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज का धमाकेदार लाइन-अप पेश किया है। इस लाइन-अप में थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस सहित कई जॉनर की कंटेंट शामिल है, जो कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।

इंडियन ओरिजिनल्स से लेकर इंटरनेशनल कंटेंट तक
इस खास कलेक्शन में अली फज़ल और सोनाली बेंद्रे की क्राइम थ्रिलर ‘राख’ सीजन 1, बहुप्रतीक्षित ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2, कॉमेडी-ड्रामा ‘द पिरामिड स्कीम’ और कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो ‘एलायंस’ शामिल है। वहीं ‘एलायंस’ के नए एपिसोड 26 जून से रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे।

थिएटर के बाद डिजिटल प्रीमियर का जलवा
प्राइम वीडियो पर थिएटर रिलीज के बाद आने वाली कई बड़ी फिल्में भी शामिल हैं, जिनमें सूर्या की तमिल फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’, मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और हिंदी फिल्म ‘डकैत’ (अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर) शामिल हैं।

इंटरनेशनल कंटेंट भी बनेगा आकर्षण का केंद्र
इंटरनेशनल स्लेट में इंग्लिश यंग एडल्ट ओरिजिनल्स ‘एले’, ‘एवरी ईयर आफ्टर’ सीजन 1 और ‘योर फॉल्ट लंदन’ शामिल हैं। इसके अलावा हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘स्क्रीम 7’ और कोरियन सीरीज ‘सी यू एट वर्क टुमॉरो!’ सीजन 1 भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

लगातार रिलीज से बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का काउंटडाउन
5 जून से 2 जुलाई तक लगातार अलग-अलग फिल्मों और सीरीज की रिलीज तय की गई है, जिससे प्राइम डे तक दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का सिलसिला जारी रहेगा। यह पूरा लाइन-अप दर्शकों के लिए एक बड़े डिजिटल फेस्टिवल की तरह पेश किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!