Adopted थे Rajesh Khanna, यह सच जानकर टूट गया दिल...जिंदगी में हर रिश्ते से मिला धोखा, गर्लफ्रेंड Anita Advani ने खोले बड़े राज !

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 03:15 PM

rajesh khanna life story

Entertainment Desk : हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने दौर में इंडस्ट्री पर ऐसा जादू चलाया था कि उनकी लोकप्रियता का मुकाबला करना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं था। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे और कई...

Entertainment Desk : हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने दौर में इंडस्ट्री पर ऐसा जादू चलाया था कि उनकी लोकप्रियता का मुकाबला करना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं था। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे और कई महिला प्रशंसक उन्हें खूब से लिखे खत तक भेजती थीं। हालांकि, जितनी चमक उनके फ़िल्मी करियर में थी, उतनी ही उथल-पुथल उनकी निजी जिंदगी में भी देखने को मिली। 

 राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादीशुदा जिंदगी अक्सर तनाव और मतभेदों की वजह से चर्चा में रही। वहीं, अभिनेत्री अंजू महेंद्र से उनका रिश्ता टूटने का दर्द भी उन्होंने गहराई से महसूस किया लेकिन कथित तौर पर उनके जीवन का सबसे बड़ा भावनात्मक झटका तब लगा, जब उन्हें अपने गोद लिए जाने की जानकारी मिली। 

 Rajesh Khanna Life Story
 
यह दावा अभिनेत्री अनीता आडवाणी ने किया है, जो खुद को राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनके सबसे करीबी लोगों में से एक बताती रही हैं। अनीता के अनुसार, जब राजेश खन्ना को अपने अडॉप्टेड होने का सच पता चला, तो वह इस खबर से बेहद आहत हो गए थे और इसका उनसे मानसिक और भावनात्मक जीवन पर गहरा असर पड़ा। 

परिवार के किसी सदस्य के करीब नहीं थे
एक पॉडकास्ट के दौरान अनीता ने दावा किया कि राजेश खन्ना को बचपन में गोद लिया गया था और जब उन्हें इस सच्चाई का पता चला, तो यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा भावनात्मक झटका साबित हुआ। अनीता ने यह भी बताया कि राजेश खन्ना का अपने परिवार से खास लगाव नहीं था। 

उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुआ कहा की एक बार राजेश खन्ना की सगी बहन उनसे मिलने आई थीं लेकिन उन्होंने उन्हें पहचानते हुए पूछा, ये कौन है ? अनीता के मुताबिक, राजेश खन्ना और उनकी सगी बहनों के बीच कभी गहरा भावनात्मक रिश्ता नहीं बन पाया था और परिवार के अन्य सदस्यों से भी उनकी ज्यादा नजदीकियां नहीं थीं। 

 Rajesh Khanna Life Story

राजेश खन्ना को हर रिश्ते में मिला धोखा 
अनीता आडवाणी का दावा है कि गोद लिए जाने की सच्चाई सामने आने और करीबी लोगों से मिले लगातार विश्वासघात ने राजेश खन्ना को भीतर से झकझोर दिया था। उनके अनुसार, इन अनुभवों के बाद राजेश खन्ना का लोगों पर भरोसा लगभग खत्म हो गया था और वह आसानी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाते थे। अनीता ने कहा कि एक ओर उन्हें अपने अडॉप्टेड होने की बात ने गहरा आघात पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर उनके अधिकांश रिश्तों में भी उन्हें निराशा और धोखा मिला। उनका यह भी दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री में जिन लोगों को राजेश खन्ना ने आगे बढ़ने में मदद की, उनमें से कई ने बाद में उनका साथ नहीं दिया। इतना ही नहीं, राजनीतिक अभियानों के दौरान भी उनसे प्रचार कराया जाता था लेकिन कथित तौर पर आर्थिक लाभ दूसरे लोग उठा लेते थे। अनीता के मुताबिक, राजेश खन्ना ने खुद ऐसे अभियानों के बदले कभी कोई पैसा नहीं लिया। 
 Rajesh Khanna Life Story

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!