दिल्ली में एक मंच पर दिखी 'रामायणम्' की पूरी टीम, 'प्रथम संकल्प' से मेगा फिल्म की झलक

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 10:57 AM

ramayana the entire team gathered on pratham sankalp stage in delhi

भारत मंडपम में आयोजित ‘प्रथम संकल्प’ कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी समेत फिल्म की पूरी टीम हुई शामिल, दिवाली 2026 में रिलीज होगा पहला भाग।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के भव्य ट्रेलर लॉन्च से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘प्रथम संकल्प’ कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम पहली बार एक साथ नजर आई। इस खास मौके पर निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री साई पल्लवी, अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कुणाल कपूर ने एक साथ मंच साझा किया और यादगार ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

‘प्रथम संकल्प’ में जुटे कई सितारे
कार्यक्रम में अभिनेता रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, दिग्गज अभिनेत्री शोभना और अभिनेता अजिंक्य देव समेत कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस आयोजन को ‘रामायणम्’ की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म के विजन, भारतीय संस्कृति और रामायण की वैश्विक प्रस्तुति को लेकर भी चर्चा हुई।

भव्य स्टारकास्ट के साथ बड़े पर्दे पर आएगी रामायण
निर्देशक नितेश तिवारी रामायण की कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और प्रस्तुति को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होंगे दोनों भाग
‘रामायणम्’ का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। मेकर्स का उद्देश्य भारत की सबसे महान कथा को वैश्विक स्तर पर भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में प्रस्तुत करना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!